iPhone में ‘i’ का क्या मतलब है? 90% Apple यूजर्स नहीं जानते इसका असली राज

iPhone, iMac और iPad में इस्तेमाल होने वाले ‘i’ का मतलब आखिर क्या है? करोड़ों लोग Apple डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इस एक अक्षर के पीछे स्टीव जॉब्स की खास सोच छिपी हुई थी. जानिए क्यों Apple ने हर प्रोडक्ट के नाम में ‘i’ जोड़ा.

Iphone
1 / 7

 

Apple के iPhone, iPad, iMac और iPod जैसे प्रोडक्ट्स दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सभी डिवाइसेज के नाम की शुरुआत ‘i’ अक्षर से ही क्यों होती है? इसके पीछे एक खास वजह छिपी हुई है.

विज्ञापन

हर कोई लेना चाहता है iPhone

हर कोई लेना चाहता है iPhone2 / 7

महंगे होने के बावजूद iPhone खरीदने की चाहत ज्यादातर लोगों में होती है. इसकी बड़ी वजह Apple के प्रीमियम फीचर्स और मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि iPhone में मौजूद ‘i’ का असली मतलब क्या है.

विज्ञापन

1998 में पहली बार सामने आया था ‘i’

1998 में पहली बार सामने आया था ‘i’3 / 7

Apple ने साल 1998 में अपना पहला iMac लॉन्च किया था. उसी दौरान कंपनी के पूर्व CEO Steve Jobs ने बताया था कि Apple प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने वाले ‘i’ का मतलब क्या है. ये भी पढ़ें-टेंशन खत्म! चोरी होते ही खुद लॉक हो जाएगा आपका iPhone, Apple ला रहा है जबरदस्त फीचर

Steve Jobs ने बताया था पहला मतलब

Steve Jobs ने बताया था पहला मतलब4 / 7

Steve Jobs के मुताबिक Apple के प्रोडक्ट्स में ‘i’ का पहला अर्थ Internet था. उस दौर में इंटरनेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा था और Apple अपने कंप्यूटर को सीधे इंटरनेट से जोड़ने की सुविधा के तौर पर पेश कर रहा था.

विज्ञापन

सिर्फ Internet ही नहीं, और भी हैं कई मतलब

सिर्फ Internet ही नहीं, और भी हैं कई मतलब5 / 7

Apple ने सिर्फ Internet ही नहीं, बल्कि ‘i’ के चार और अर्थ भी बताए थे. कंपनी के अनुसार i का मतलब Individual, Instruct, Inform और Inspire भी होता है. यही वजह है कि यह अक्षर Apple की पहचान बन गया. ये भी पढ़ें-अब पैसे देकर चलाने पड़ेंगे Instagram, Facebook और WhatsApp, मेटा ने शुरू किए रिचार्ज जैसे प्लान्स

Individual और Instruct का क्या मतलब है?

Individual और Instruct का क्या मतलब है?6 / 7

Individual का मतलब है हर व्यक्ति की जरूरत के हिसाब से पर्सनल डिवाइस देना. वहीं Instruct का अर्थ सीखने और लोगों को गाइड करने से जुड़ा हुआ है. Apple अपने डिवाइसेज को आसान और उपयोगी बनाने पर जोर देता है.

विज्ञापन

Inform और Inspire भी हैं खास

Inform और Inspire भी हैं खास7 / 7

Inform का मतलब यूजर्स तक जरूरी जानकारी पहुंचाना है, जबकि Inspire का अर्थ लोगों को कुछ नया और अलग करने के लिए प्रेरित करना है. आज Apple के लिए ‘i’ सिर्फ एक अक्षर नहीं, बल्कि उसकी पूरी ब्रांड पहचान बन चुका है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन