क्या इन्वर्टर की बैटरी में बारिश का पानी डालना चाहिए, डाल दिया तो क्या होगा?

क्या इन्वर्टर बैटरी में बारिश का पानी डालना सही है? जानते हैं इस सवाल का जवाब और ये भी कि बैटरी में कौन सा पानी डालना चाहिए और गलत पानी इस्तेमाल करने से क्या नुकसान हो सकता है.

RAIN WATER.jpg
1 / 8

इन्वर्टर बैटरी में पानी इसलिए डाला जाता है ताकि उसे अंदर मौजूद इलेक्ट्रोलाइट (लिक्विड) का स्तर सही बना रहे. सही लेवल से बैटरी बेहतर तरीके से काम करती है और लंबे समय तक अच्छा पावर बैकअप देती है.  

विज्ञापन

क्या बैटरी में बारिश का पानी डाल सकते हैं?

क्या बैटरी में बारिश का पानी डाल सकते हैं?2 / 8

इन्वर्टर की बैटरी में बारिश का पानी कभी नहीं डालना चाहिए. ये दिखने में साफ लग सकता है, लेकिन इसमें कई तरह की अशुद्धियां और गंदगी मौजूद होती है, जो बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है.

विज्ञापन

बारिश का पानी क्यों नहीं है सुरक्षित?

बारिश का पानी क्यों नहीं है सुरक्षित?3 / 8

बारिश की बूंदें जमीन तक पहुंचे से पहले हवा, धूल, मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में आती है. इसी वजह से ये पानी बैटरी में इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता. ये भी पढ़ें-Keyboard की शुरुआत QWERTY से ही क्यों होती है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बैटरी को क्या हो सकता है नुकसान?

बैटरी को क्या हो सकता है नुकसान?4 / 8

बारिश के पानी में मौजूद इम्पुरिटीज बैटरी की लीड प्लेट्स को नुकसान पहुंचा सकती है. इससे बैटरी की परफॉर्मेंस घट सकती है और उसका पावर बैकअप भी पहले जैसा नहीं रहता. ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स को बड़ा झटका! कंपनी ने चुपचाप बंद किया ये पॉपुलर प्लान, अब ग्राहकों के पास बचेंगे सिर्फ ये 2 ऑप्शन

विज्ञापन

बैटरी में कौन सा पानी डालना चाहिए?

बैटरी में कौन सा पानी डालना चाहिए?5 / 8

इन्वर्टर की बैटरी में हमेंशा सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर का ही इस्तेमाल करें. इसमें मिनरल्स और बाकी अशुद्धियां नहीं होतीं, इसलिए ये बैटरी के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है.

क्या RO का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है?

क्या RO का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है?6 / 8

बैटरी में RO का पानी भी नहीं डालना चाहिए. डिस्टिल्ड वॉटर का TDS जीरो होता है, इसे बैटरी के लिए केवल उसी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

बैटरी के पानी का लेवल कब जांचें?

बैटरी के पानी का लेवल कब जांचें?7 / 8

हर महीने कम से कम एक बार इन्वर्टर बंद करके बैटरी के पानी का स्तर जरूर चेक कर लें. इससे समय पर पानी भरने की जानकारी मिलती है और बैटरी की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.

हमेशा रखें इस बात का ध्यान

हमेशा रखें इस बात का ध्यान8 / 8

इन्वर्टर बैटरी में कभी बारिश का पानी, नल या आरओ का पानी न डालें. बैटरी की अच्छ लाइफ और बैकअप के लिए हमेशा बाजार में मिले वाले डिस्टिल्ड वॉटर का ही इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन