अगर आप Airtel का पोस्टपेड कनेक्श इस्तेमाल करते हैं या नया पोस्टपेड प्लान लेने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. कंपनी ने बिना किसी ऑफिशियल घोषणा के अपने 549 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को हटा दिया है. अब ये प्लान न तो एयरटेल की वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है और न ही Airtel Thanks ऐप पर. अब ग्राहकों के पास अब सिर्फ 449 और 699 वाला फैमिली प्लान ही ऑप्शन में है.
Airtel ने चुपचाप हटाया 549 रुपये वाला प्लान
एयरटेल ने अपने 549 वाले पोस्टपेड प्लान को बंद कर दिया है. कंपनी ने इस बदलाव को लेकर अलग से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन अब ये प्लान कहीं उपलब्ध नहीं है.इस बदलाव के बाद 449 रुपये का प्लान एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान बन गया है, जबकि इसके बाद सीधे 699 रुपये का फैमिली प्लान मिलता है।
549 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता था?
549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए था, जिन्हें अकेले इस्तेमाल के लिए ज्यादा डिजिटल और OTT बेनिफिट्स चाहिए थे. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिग, रोज 100SMS और अनलिमिटेड 4जी/5जी डेटा मिलता था. इसके अलावा Amazon Prime Mobile का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन, हॉटस्टार का एक साल का एक्सेस, Google One 100GB क्लाउड स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium जैसी सुविधाएं भी शामिल थीं.
449 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में क्या मिलेगा?
एयरटेल का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अप कंपनी का सबसे सस्ता इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान बना गया है. इसमें एक सिम के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग, अनलिमिटेड डेटा मिलते हैं. इसके अलावा Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज 6 महीने के लिए, Airtel Xstream Play Premium 3 महीने के लिए, Adobe Express Premium 12 महीने के लिए जैसी एक्स्ट्रा सुविधाएं भी दी जाती हैं.
699 रुपये का फैमिली प्लान किसके लिए बेहतर है?
वहीं अगर आपके परिवार में दो लोग एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, तो 699 रुपये का फैमिली प्लान बेहतर ऑप्शन है. इसमें इसमें एक प्राइमरी SIM और एक एड-ऑन SIM शामिल होती है. जिसमें दोनों यूज्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा मिलता है. साथ ही साथ ही Amazon Prime Mobile (6 महीने), JioHotstar Mobile (1 साल), Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium जैसी सेवाएं भी इस प्लान का हिस्सा हैं.