लाइट जाने पर भी मिलेगा लंबा बैकअप, जानें इन्वर्टर बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं
गर्मी में बार-बार बिजली कटने से इन्वर्टर बैटरी पर भारी दबाव पड़ता है. छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है और बैकअप भी कम होने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि इन्वर्टर सालों तक बढ़िया चले, तो ये आसान टिप्स जरूर जान लें.

आज के समय में इन्वर्टर लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है, खासकर उन जगहों पर जहां बिजली कटौती ज्यादा होती है. गर्मियों में लंबे पावर कट के कारण बैटरी पर अतिरिक्त लोड पड़ता है, इसलिए उसकी सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है.
लापरवाही से जल्दी खराब हो सकती है बैटरी
2 / 8अक्सर लोग इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देते, जिसकी वजह से बैटरी का बैकअप कम होने लगता है और उसकी परफॉर्मेंस भी धीरे-धीरे गिर जाती है. सही तरीके से देखभाल करने पर बैटरी की लाइफ काफी बढ़ाई जा सकती है.
सही जगह पर रखें इन्वर्टर
3 / 8इन्वर्टर बैटरी को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए. चार्जिंग के दौरान बैटरी गर्म होती है, इसलिए उसके आसपास हवा का सही प्रवाह होना जरूरी है. अगर बैटरी बंद कमरे या सीधी धूप वाली जगह पर रखी हो तो ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है और उसकी क्षमता तेजी से घट सकती है. ये भी पढे़ं- बिना रिचार्ज कितने दिन एक्टिव रहता है Jio SIM? TRAI के नियम ने दूर किया कन्फ्यूजन
समय-समय पर पानी जरूर चेक करें
4 / 8लीड-एसिड और ट्यूबलर बैटरियों में डिस्टिल्ड वॉटर का सही लेवल बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. आमतौर पर हर 30 से 45 दिन में पानी जांचना चाहिए, जबकि गर्मियों में यह काम जल्दी-जल्दी करना बेहतर माना जाता है. बैटरी में कभी भी नल या बारिश का पानी नहीं डालना चाहिए.
ओवरलोडिंग से बचाएं बैटरी
5 / 8इन्वर्टर पर जरूरत से ज्यादा उपकरण चलाने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. AC, हीटर, आयरन या भारी मोटर वाले डिवाइस बैटरी पर ज्यादा दबाव डालते हैं. बिजली जाने पर सिर्फ जरूरी चीजें जैसे पंखा, LED लाइट और Wi-Fi इस्तेमाल करना बेहतर होता है.
बैटरी टर्मिनल की सफाई भी जरूरी
6 / 8बैटरी के टर्मिनल पर अक्सर सफेद या हरे रंग की परत जम जाती है, जिससे करंट फ्लो प्रभावित होता है. इससे चार्जिंग धीमी पड़ सकती है और बैकअप भी कम हो सकता है. विशेषज्ञ समय-समय पर टर्मिनल साफ करने की सलाह देते हैं. ये भी पढ़ें- 45°C की गर्मी में फट सकता है आपका स्मार्टफोन! बचने के लिए तुरंत करें ये काम
बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज न होने दें
7 / 8बार-बार बैटरी को पूरी तरह खाली होने देना उसकी लाइफ कम कर सकता है. इसे डीप डिस्चार्ज कहा जाता है. बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से पहले चार्ज करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि लगातार डीप डिस्चार्ज से प्लेट्स कमजोर होने लगती हैं.
कम बिजली खपत वाले उपकरण करें इस्तेमाल
8 / 8LED बल्ब, BLDC पंखे और एनर्जी एफिशिएंट डिवाइस इन्वर्टर बैटरी पर कम लोड डालते हैं. इससे बैकअप ज्यादा मिलता है और बैटरी की उम्र भी बढ़ती है. पुराने CFL और ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरण बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं. (Images Credit- AI & Freepik)