भारत में iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए कितने दिन काम करना होगा? जानकर चौंक जाएंगे आप

आईफोन का फ्रेज हर किसी को है लेकिन भारत में iPhone 17 Pro Max खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने के लिए भारतीयों को दुनिया के कई देशों के मुकाबले कई गुना ज्यादा दिन काम करना पड़ता है. जानिए भारत का नंबर किस पायदान पर है और किन देशों में लोग सिर्फ कुछ दिनों की सैलरी से नया iPhone खरीद लेते हैं.

iphone pro max
1 / 8

iPhone 17 Pro Max को लेकर आई नई रिपोर्ट ने भारतीय यूजर्स को चौंका दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने के लिए एक आम व्यक्ति को करीब 160 वर्किंग डेज तक काम करना पड़ सकता है. यह आंकड़ा दुनिया के कई विकसित देशों की तुलना में काफी ज्यादा है.

विज्ञापन

इन देशों में सिर्फ 3 दिन की कमाई से मिल जाता है iPhone

इन देशों में सिर्फ 3 दिन की कमाई से मिल जाता है iPhone2 / 8

रिपोर्ट के अनुसार स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग ऐसे देश हैं जहां iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए लोगों को केवल 3 दिन काम करना पड़ता है. इसकी वजह वहां की ऊंची औसत आय, स्थिर प्राइसिंग और कम इम्पोर्ट लागत को माना गया है.

विज्ञापन

अमेरिका समेत कई देशों में सिर्फ 4 दिन की जरूरत

अमेरिका समेत कई देशों में सिर्फ 4 दिन की जरूरत3 / 8

अमेरिका, डेनमार्क, बेल्जियम, नॉर्वे और नीदरलैंड्स जैसे देशों में लोगों को iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए केवल 4 दिन काम करना पड़ता है. इन देशों में लोगों की खरीदने की क्षमता काफी मजबूत मानी जाती है.

5 दिन की कमाई में खरीद सकते हैं ये देश

5 दिन की कमाई में खरीद सकते हैं ये देश4 / 8

कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में इस फोन को खरीदने के लिए लगभग 5 दिन काम करना पर्याप्त माना गया है. ये देश भी iPhone खरीदने के लिहाज से काफी बेहतर स्थिति में हैं.

विज्ञापन

भारत में क्यों लगते हैं 160 वर्किंग डेज?

भारत में क्यों लगते हैं 160 वर्किंग डेज?5 / 8

रिपोर्ट बताती है कि भारत में औसत आय अन्य विकसित देशों की तुलना में कम है. इसी वजह से यहां iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए करीब 160 कार्य दिवस यानी लगभग 8 महीने के पांच-दिवसीय वर्क वीक के बराबर समय काम करना पड़ सकता है.

इन देशों में 6 से 17 दिन तक करना पड़ता है काम

इन देशों में 6 से 17 दिन तक करना पड़ता है काम6 / 8

फ्रांस और स्वीडन में 6 दिन, न्यूजीलैंड और यूके में 7 दिन, सिंगापुर, इटली और UAE में 8 दिन, स्पेन में 9 दिन, चेक रिपब्लिक में 12 दिन और पोलैंड में 17 दिन काम करने के बाद iPhone 17 Pro Max खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

कुछ देशों में 24 से 61 दिन तक की मेहनत जरूरी

कुछ देशों में 24 से 61 दिन तक की मेहनत जरूरी7 / 8

पुर्तगाल में इस फोन के लिए 24 दिन, हंगरी में 27 दिन, मलेशिया में 45 दिन और थाईलैंड में 61 दिन काम करना पड़ता है. इन देशों में भी खरीदने की क्षमता भारत से बेहतर लेकिन यूरोप के विकसित देशों से कम है.

यहां 100 दिन तक करनी पड़ सकती है नौकरी

यहां 100 दिन तक करनी पड़ सकती है नौकरी8 / 8

 रिपोर्ट के मुताबिक चिली में 32 दिन, ब्राजील में 77 दिन, तुर्की में 89 दिन, वियतनाम में 99 दिन और फिलीपींस में 101 दिन काम करने के बाद iPhone 17 Pro Max खरीदना संभव हो पाता है. हालांकि इन देशों में भी भारत की तुलना में कम समय लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन