AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए क्या कहता है साइंस, क्या बढ़ेगा बिजली बिल

क्या AC के साथ पंखा चलाने से बिजली बिल बढ़ता है या घटता है? ज्यादातर लोग इस आसान ट्रिक का सही फायदा नहीं जानते. सही तरीके से AC और फैन साथ चलाने पर कमरा जल्दी ठंडा होता है और बिजली की बचत भी हो सकती है.

AC.jpg (9)
1 / 8

 

गर्मियों में लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए AC और पंखा साथ चला लेते हैं. लेकिन कई लोगों को लगता है कि इससे बिजली ज्यादा खर्च होती है या AC पर दबाव बढ़ता है. असल में सही तरीके से इस्तेमाल करने पर दोनों मिलकर बेहतर कूलिंग और कम बिजली खर्च में मदद करते हैं.

विज्ञापन

सिर्फ AC चलाने पर क्यों बढ़ता है लोड?

सिर्फ AC चलाने पर क्यों बढ़ता है लोड?2 / 8

जब कमरा बहुत गर्म होता है और AC को 16 या 21 डिग्री पर चलाया जाता है, तो मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे कूलिंग आने में समय लगता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

पंखा चलाने से कमरा जल्दी होता है ठंडा

पंखा चलाने से कमरा जल्दी होता है ठंडा3 / 8

अगर AC के साथ पंखा 2 या 3 स्पीड पर चला दिया जाए, तो ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है. इससे कोनों तक जल्दी कूलिंग पहुंचती है और कमरा कम समय में ठंडा हो जाता है.

24 डिग्री पर भी मिल सकती है शानदार कूलिंग

24 डिग्री पर भी मिल सकती है शानदार कूलिंग4 / 8

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर AC को 24-26 डिग्री के बीच चलाया जाए और साथ में हल्का पंखा ऑन रखा जाए, तो कमरा आरामदायक तरीके से ठंडा रहता है. इससे AC पर ज्यादा लोड भी नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें- AC को कितनी देर लगातार चलाकर बंद कर देना चाहिए? नहीं जानते होंगे सही जवाब

 

विज्ञापन

ऐसे कम हो सकता है बिजली का बिल

ऐसे कम हो सकता है बिजली का बिल5 / 8

जब AC को बहुत लो टेंपरेचर पर नहीं चलाना पड़ता, तो बिजली की खपत अपने आप कम हो जाती है. पंखा ठंडी हवा को तेजी से फैलाता है, इसलिए AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती.

रात में बेहतर नींद में भी मददगार

रात में बेहतर नींद में भी मददगार6 / 8

कई बार रातभर AC चलाने से कमरे में नमी या भारीपन महसूस होता है. पंखा साथ चलाने से हवा का फ्लो बना रहता है और कमरा ज्यादा फ्रेश महसूस होता है, जिससे आरामदायक नींद आती है.

ये भी पढ़ें- AC चलाकर भी आएगा कम बिल! रिमोट के इस फीचर को आज ही करें ऑन

 

विज्ञापन

बड़े कमरे में ज्यादा फायदेमंद है ये तरीका

बड़े कमरे में ज्यादा फायदेमंद है ये तरीका 7 / 8

अगर आपका कमरा बड़ा है, तो AC और पंखा साथ चलाने से ज्यादा फायदा मिलता है. इससे कूलिंग जल्दी फैलती है और हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचती है.

बेहतर कूलिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

बेहतर कूलिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स8 / 8

AC ऑन करने से पहले कमरे के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए. छोटे कमरे में शुरुआत में AC को थोड़ी देर 22 डिग्री पर चलाएं और बाद में हल्का पंखा ऑन करके टेंपरेचर बढ़ा दें. इससे कूलिंग भी अच्छी मिलेगी और बिजली की बचत भी होगी. (All AI Generated Images)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन