GTA 6 को लेकर आया सबसे बड़ा अपडेट! इस दिन से शुरू होगी प्री-बुकिंग, लॉन्च डेट भी कन्फर्म

GTA 6 का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर है. Rockstar Games ने आखिरकार प्री-बुकिंग की तारीख और लॉन्च शेड्यूल को लेकर जानकारी साझा कर दी है. इसके साथ ही नए कवर आर्ट ने भी फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. जानते हैं इसकी डिटेल्स

GTA 6
1 / 7

गेमिंग की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित गेम्स में शामिल Grand Theft Auto 6 (GTA 6) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि गेम की प्री-बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है. इसके साथ ही लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

कब शुरू होगी GTA 6 की प्री-बुकिंग?

कब शुरू होगी GTA 6 की प्री-बुकिंग?2 / 7

Rockstar Games के मुताबिक, GTA 6 के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग 25 जून 2026 से शुरू होगी. गेम को खरीदने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ी इस तारीख से अपना प्री-ऑर्डर सुरक्षित कर सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा PS5 और Xbox Series S/X यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

लॉन्च डेट भी हुई कन्फर्म

लॉन्च डेट भी हुई कन्फर्म3 / 7

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि GTA 6 को 19 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. लंबे समय से इस गेम का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए यह बड़ी अपडेट मानी जा रही है, क्योंकि अब गेम के रिलीज शेड्यूल को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है. ये भी पढ़ें- AC में ‘टन’ का क्या मतलब है? 1, 1.5 और 2 टन का मतलब जानकर हैरान रह जाएंगे!

कीमत को लेकर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस

कीमत को लेकर अभी भी बना हुआ है सस्पेंस4 / 7

हालांकि प्री-बुकिंग की तारीख सामने आ चुकी है, लेकिन GTA 6 की कीमत का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि 25 जून को प्री-ऑर्डर शुरू होने के साथ कंपनी कीमत से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है या फिर इसकी शुरुआती झलक दे सकती है.

विज्ञापन

क्या 25 जून को आएगा नया ट्रेलर?

क्या 25 जून को आएगा नया ट्रेलर?5 / 7

 गेमिंग कम्युनिटी के बीच यह भी चर्चा है कि Rockstar Games प्री-बुकिंग शुरू होने के दिन GTA 6 का तीसरा ट्रेलर भी जारी कर सकती है. फैंस पिछले एक साल से ज्यादा समय से नए ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में 25 जून को बड़ी घोषणा देखने को मिल सकती है. ये भी पढे़ं-फोन को दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? 90% लोग करते हैं ये गलती और खराब हो जाती है बैटरी

GTA 6 का नया कवर आर्ट भी आया सामने

GTA 6 का नया कवर आर्ट भी आया सामने6 / 7

प्री-ऑर्डर डेट की घोषणा के साथ Rockstar Games ने GTA 6 का नया कवर आर्टवर्क भी दिखाया है. कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और YouTube के जरिए इस आर्टवर्क को शेयर किया, जिससे गेम को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

विज्ञापन

वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रोफाइल हुए अपडेट

वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रोफाइल हुए अपडेट7 / 7

Rockstar Games ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को भी अपडेट किया है, जहां अब होमपेज पर प्री-बुकिंग की तारीख दिखाई दे रही है. इसके अलावा कंपनी ने X पर अपनी प्रोफाइल फोटो और हेडर इमेज को भी नए GTA 6 आर्टवर्क के साथ अपडेट किया है, ताकि गेम की लॉन्चिंग को लेकर माहौल बनाया जा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन