AC में ‘टन’ का क्या मतलब है? 1, 1.5 और 2 टन का मतलब जानकर हैरान रह जाएंगे!

AC खरीदते समय 1 टन, 1.5 टन और 2 टन जैसे शब्द हर किसी ने सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असली मतलब वजन से संबंधित नहीं है, फिर इसका क्या मतलब है आइए जानते हैं.

Ac_7a6e8b
1 / 7

AC में टक मतलब कूलिंग पावर है. इस जानकारी को समझकर आप न सिर्फ सही AC चुन सकते हैं बल्कि बिजली की बचत भी कर सकते हैं और अपने कमरे को ज्यादा बेहतर तरीके से ठंडा रख सकते हैं.

विज्ञापन

AC में ‘टन’ का असली मतलब क्या है?

AC में ‘टन’ का असली मतलब क्या है?2 / 7

नया एयर कंडीशनर खरीदते समय अक्सर लोग 1 टन, 1.5 टन या 2 टन जैसे शब्द सुनते हैं. सुनने में ये AC का वजन लग सकता है, लेकिन असल में ‘टन’ का वजन से कोई संबंध नहीं होता. यह शब्द AC की कूलिंग क्षमता को दर्शाता है और यह तय करने में मदद करता है कि कोई AC किसी कमरे को कितनी प्रभावी तरीके से ठंडा कर सकता है.

विज्ञापन

AC की टन क्षमता का इतिहास क्या है?

AC की टन क्षमता का इतिहास क्या है? 3 / 7

टन की अवधारणा पुराने समय से जुड़ी है, जब ठंडक के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जाता था. उस समय 1 टन कूलिंग का मतलब होता था कि 24 घंटे में लगभग 907 किलो बर्फ को पिघलाने के लिए जितनी गर्मी लगती है. आधुनिक AC सिस्टम में इसी अवधारणा का उपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि एक AC प्रति घंटे कितनी गर्मी बाहर निकाल सकता है. ये भी पढ़ें- फोन को दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? 90% लोग करते हैं ये गलती और खराब हो जाती है बैटरी

BTU में AC की कूलिंग क्षमता

BTU में AC की कूलिंग क्षमता4 / 7

आज के एयर कंडीशनर्स की कूलिंग क्षमता BTU (British Thermal Unit) में मापी जाती है.

  • 1 टन AC लगभग 12,000 BTU की कूलिंग देता है
  • 1.5 टन AC करीब 18,000 BTU की क्षमता रखता है
  • 2 टन AC लगभग 24,000 BTU तक कूलिंग प्रदान करता है इससे समझ आता है कि टन बढ़ने के साथ कूलिंग क्षमता भी बढ़ती जाती है.

विज्ञापन

सही टन का AC चुनना क्यों जरूरी है?

सही टन का AC चुनना क्यों जरूरी है?5 / 7

सही क्षमता वाला AC लेना आराम और बिजली की बचत दोनों के लिए बहुत जरूरी है. अगर छोटे कमरे में कम क्षमता का AC लगाया जाए तो वह लगातार चलता रहेगा और ज्यादा बिजली खर्च करेगा. वहीं ज्यादा बड़ा AC कमरे को बहुत जल्दी ठंडा कर देगा, जिससे बार-बार ऑन-ऑफ होगा और नमी को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पाएगा. ये भी पढ़ें- दिनभर रील्स देखिए, फिर भी खत्म नहीं डेटा! बस ऑन कर दें फोन में ये फीचर

AC चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

AC चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?6 / 7

AC खरीदने से पहले कमरे का आकार, छत की ऊंचाई, कमरे में रहने वाले लोगों की संख्या, धूप की स्थिति और स्थानीय मौसम जैसे फैक्टर्स पर ध्यान देना चाहिए. छोटे कमरों के लिए 1 टन AC उपयुक्त रहता है, जबकि बड़े कमरों के लिए 1.5 टन या 2 टन AC बेहतर विकल्प होता है.

विज्ञापन

सही जानकारी से बेहतर फैसला

सही जानकारी से बेहतर फैसला7 / 7

AC में ‘टन’ के इस मतलब को समझकर ग्राहक सही निर्णय ले सकते हैं. इससे न सिर्फ बेहतर कूलिंग मिलती है बल्कि बिजली की बचत भी होती है और गर्मियों में आरामदायक अनुभव मिलता है. (Images Crdit-Freepik)  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन