iPhone खरीदने वालों की मौज! इतने हजार तक होंगे सस्ते, 4 जुलाई से शुरू हो रही सेल

अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो 4 जुलाई से शुरू होने वाली Flipkart GOAT Sale 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकती है. जानते हैं कितने सस्ते मिलेंगे कौन-से iPhones.

Flipkart
1 / 7

 

अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. Flipkart की GOAT Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने अपनी ऐप पर कई iPhone मॉडल्स की संभावित कीमतों की जानकारी साझा कर दी है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा नई iPhone 17 सीरीज को लेकर है, जबकि iPhone 16 और iPhone 15 पर भी आकर्षक ऑफर्स मिलने वाले हैं.

विज्ञापन

iPhone 17 सीरीज की संभावित कीमतें

iPhone 17 सीरीज की संभावित कीमतें2 / 7

Flipkart के टीजर के अनुसार, iPhone 17 की शुरुआती कीमत करीब 70,990 रुपये हो सकती है. वहीं iPhone 17 Pro लगभग 1,12,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max करीब 1,27,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है. यह कीमतें सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स से पहले की संभावित कीमतें हैं.

विज्ञापन

 iPhone 17 Air और iPhone 17e भी मिलेंगे ऑफर में

 iPhone 17 Air और iPhone 17e भी मिलेंगे ऑफर में3 / 7

नई सीरीज के अन्य मॉडल्स पर भी आकर्षक डील मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Air की संभावित कीमत 95,900 रुपये और iPhone 17e की कीमत करीब 60,900 रुपये हो सकती है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत iPhone 17 पर 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलने की भी संभावना है. ये भी पढ़ें- WhatsApp में Username सेट करते ही क्या हटा सकते हैं आपना मोबाइल नंबर? जानिए सच  

कीमत बढ़ने से पहले खरीदने का अच्छा मौका

कीमत बढ़ने से पहले खरीदने का अच्छा मौका4 / 7

इन ऑफर्स की खास बात यह है कि हाल ही में Apple ने कई MacBook, iPad और Mac मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले समय में iPhone 17 सीरीज की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में Flipkart GOAT Sale 2026 नए iPhone को कम कीमत में खरीदने का अच्छा मौका साबित हो सकती है. ये भी पढ़ें- फोन से पर्सनल डेटा और फोटो-वीडियो लीक कर सकते हैं ये Apps, तुरंत करें डिलीट  

विज्ञापन

iPhone 16 और iPhone 15 पर भी मिलेगी बड़ी छूट

iPhone 16 और iPhone 15 पर भी मिलेगी बड़ी छूट5 / 7

अगर आपका बजट नई iPhone 17 सीरीज तक नहीं पहुंचता, तो पुराने मॉडल्स पर भी अच्छे ऑफर्स मिलेंगे. Flipkart के मुताबिक iPhone 16 करीब 59,900 रुपये और iPhone 16 Plus लगभग 73,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं iPhone 16e की संभावित कीमत 55,900 रुपये और iPhone 15 करीब 49,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है.

 बैंक ऑफर और EMI से होगी अतिरिक्त बचत

 बैंक ऑफर और EMI से होगी अतिरिक्त बचत6 / 7

Flipkart GOAT Sale 2026 के दौरान सिर्फ कीमतों में कटौती ही नहीं, बल्कि बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे. इन अतिरिक्त लाभों की मदद से खरीदार अपने पसंदीदा iPhone को और कम कीमत में खरीद सकेंगे.

विज्ञापन

iPhone खरीदने वालों के लिए क्यों खास है यह सेल?

iPhone खरीदने वालों के लिए क्यों खास है यह सेल?7 / 7

अगर आप लंबे समय से नया iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. नई iPhone 17 सीरीज से लेकर iPhone 16 और iPhone 15 तक कई मॉडल्स पर संभावित छूट, एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे कुल खर्च में अच्छी-खासी बचत हो सकती है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन