WhatsApp में Username सेट करते ही क्या हटा सकते हैं आपना मोबाइल नंबर? जानिए सच
WhatsApp ने अपने Username फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. अब यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह यूनिक यूजरनेम से भी पहचाने जा सकेंगे. लेकिन क्या इससे आपका मोबाइल नंबर पूरी तरह छिप जाएगा? जानिए इस नए फीचर के फायदे, सीमाएं और इसे सेट करने का आसान तरीका.

WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके 3 अरब से अधिक यूजर्स हैं. अब कंपनी अपने Username फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ यूजर्स को पहले से अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प भी दिया जा रहा है, ताकि फीचर सभी के लिए आने पर उन्हें मनचाहा यूजरनेम आसानी से मिल सके.
क्या होगा Username फीचर का फायदा?
2 / 7नए फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने अकाउंट के लिए एक अलग और यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे. इसके बाद लोग आपको सिर्फ मोबाइल नंबर से ही नहीं, बल्कि आपके यूजरनेम से भी सर्च कर पाएंगे. इससे अकाउंट की पहचान पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.
किन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा यह फीचर?
3 / 7यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं. यूजरनेम की मदद से हर नए व्यक्ति के साथ अपना निजी मोबाइल नंबर साझा करने की जरूरत कम हो सकती है, जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित रहेगी.
क्या Username सेट करते ही मोबाइल नंबर हट जाएगा?
4 / 7अगर आप सोच रहे हैं कि यूजरनेम बनाने के बाद WhatsApp से आपका मोबाइल नंबर हट जाएगा, तो ऐसा नहीं है. सिर्फ यूजरनेम सेट या रिजर्व करने से आपका नंबर अकाउंट से नहीं हटेगा. आपका WhatsApp अकाउंट पहले की तरह मोबाइल नंबर से ही लिंक रहेगा.
मोबाइल नंबर क्यों रहेगा जरूरी?
5 / 7WhatsApp पर यूजरनेम केवल आपकी नई पहचान के रूप में काम करेगा. वहीं अकाउंट लॉगिन, OTP वेरिफिकेशन, सुरक्षा और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह अनिवार्य रहेगा. यानी यूजरनेम आने के बाद भी अकाउंट की मूल पहचान मोबाइल नंबर ही होगी.
क्या दूसरे लोगों को आपका नंबर दिखाई देगा?
6 / 7यूजरनेम सेट करने के बाद नई चैट में दूसरे यूजर्स को आपका मोबाइल नंबर दिखने की बजाय आपका यूजरनेम दिखाई दे सकता है. हालांकि जिन लोगों के पास आपका नंबर पहले से सेव है या जिनसे पहले से बातचीत हो रही है, उनके लिए क्या दिखाई देगा, यह WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स और फीचर के अंतिम रोलआउट पर निर्भर करेगा.
ऐसे सेट करें अपना WhatsApp Username
7 / 7अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध हो गया है, तो सबसे पहले WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें. इसके बाद Settings में जाएं, फिर Account सेक्शन खोलें और Username विकल्प पर टैप करें. यहां अपनी पसंद का उपलब्ध यूजरनेम चुनें और उसे सेव कर दें. इससे आपका अकाउंट एक नई पहचान के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा.



















