यूजर्स की मौज! फ्री में मिलेगा Netflix सब्सक्रिप्शन, बस करना होगा ये काम
क्या सच में Flipkart फ्री में Netflix दे रहा है? लेकिन इसके लिए आपको एक काम करने होगा. आए जानते हैं कैसे फ्री ले सकते हैं नेटफ्लिक्स.

अगर आप Flipkart पर नियमित शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी अपने Plus मेंबर्स को मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन देने का ऑफर लेकर आई है. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा.
किन लोगों को और कैसे मिलेगा ऑफर?
2 / 8यह खास ऑफर केवल Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध है. कुछ यूजर्स को Flipkart ऐप पर "Join Waitlist" का विकल्प भी दिखाई देने लगा है, जिससे संकेत मिलता है कि यह ऑफर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है. मुफ्त Netflix सब्सक्रिप्शन हासिल करने के लिए यूजर्स को Flipkart पर कुल 4 ऑर्डर पूरे करने होंगे. हर ऑर्डर की न्यूनतम कीमत 299 रुपये या उससे अधिक होनी चाहिए.
इन प्लेटफॉर्म्स से भी कर सकते हैं ऑर्डर
3 / 8ऑफर की शर्तें पूरी करने के लिए सिर्फ मुख्य Flipkart ऐप ही नहीं, बल्कि Flipkart Minutes और Flipkart Grocery से किए गए ऑर्डर भी मान्य होंगे. इससे 4 ऑर्डर पूरे करना काफी आसान हो जाता है. अगर आपने कोई ऑर्डर कैंसिल कर दिया या डिलीवरी के बाद उसे रिटर्न कर दिया, तो वह इस ऑफर के लिए गिने जाने वाले 4 ऑर्डर्स में शामिल नहीं होगा. ये भी पढ़ें- जून में बदले UPI पेमेंट के नियम! बैंक अकाउंट सुरक्षित रखना है तो तुरंत करें ये काम
कौन-सा Netflix प्लान मिलेगा फ्री?
4 / 8सभी शर्तें पूरी करने के बाद Flipkart यूजर्स को Netflix Mobile प्लान का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देगा. यह Netflix का एंट्री-लेवल प्लान है जो सिर्फ मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है. Netflix Mobile प्लान के जरिए कंटेंट केवल स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है. इस प्लान में स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग की सुविधा नहीं मिलती.
वीडियो क्वालिटी कैसी मिलेगी?
5 / 8यह प्लान स्टैंडर्ड वीडियो क्वालिटी सपोर्ट करता है. यानी यूजर्स को सामान्य स्तर की स्ट्रीमिंग मिलेगी, लेकिन हाई-एंड फीचर्स और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट इसमें शामिल नहीं है. ये भी पढ़ें- Instagram का ये नया फीचर बताएगा कौन बार-बार देख रहा है आपकी स्टोरी, जानें कैसे?
Netflix मोबाइल प्लान की असली कीमत कितनी है?
6 / 8Netflix अपने ऐप पर Mobile प्लान को 149 रुपये प्रति माह की कीमत पर उपलब्ध कराता है. यानी Flipkart के इस ऑफर के जरिए वही प्लान मुफ्त में दिया जा रहा है.
क्या सिर्फ ऑफर के लिए शॉपिंग करनी चाहिए?
7 / 8अगर आप पहले से Flipkart पर नियमित शॉपिंग करते हैं और 299 रुपये या उससे ज्यादा के चार ऑर्डर आसानी से पूरे कर सकते हैं, तो इस ऑफर का फायदा उठाना समझदारी हो सकती है.
हर किसी के लिए फायदे का सौदा नहीं
8 / 8अगर सिर्फ Netflix पाने के लिए आपको जबरदस्ती चार ऑर्डर करने पड़ रहे हैं, तो यह डील उतनी फायदेमंद नहीं मानी जाएगी. ऐसे में 149 रुपये देकर सीधे Netflix Mobile प्लान लेना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है. फिलहाल यह ऑफर सभी यूजर्स को उपलब्ध नहीं है और धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है. अगर आपको यह ऑफर दिखाई देता है, तो पहले अपनी जरूरत और शॉपिंग पैटर्न को ध्यान में रखकर ही फैसला करें कि इसे क्लेम करना आपके लिए सही रहेगा या नहीं. (Image Credit-Netflix/freepik)