सिर्फ प्लेन में ही नहीं, इन 3 चीजों के भी काम आता है फ्लाइट मोड, 90% फोन यूजर्स नहीं जानते होंगे सही जवाब

क्या आप भी फ्लाइट मोड को सिर्फ हवाई यात्रा के दौरान इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप इसके कई बड़े फायदों से अनजान हैं. आइए जानते हैं वो क्या हैं और ये मोड और किन कामों में आता है.

flight mode
1 / 7

 

स्मार्टफोन में मिलने वाला Flight Mode या Airplane Mode एक ऐसा फीचर है, जिसे ज्यादातर लोग केवल हवाई यात्रा के दौरान इस्तेमाल करने वाला विकल्प मानते हैं. लेकिन हकीकत में यह फीचर रोजमर्रा की कई स्थितियों में काफी काम आ सकता है.

विज्ञापन

एयरप्लेन मोड सिर्फ फ्लाइट के लिए नहीं

एयरप्लेन मोड सिर्फ फ्लाइट के लिए नहीं2 / 7

फ्लाइट मोड न सिर्फ बैटरी बचाने में मदद करता है, बल्कि फोन को तेजी से चार्ज करने और बच्चों को सुरक्षित तरीके से मोबाइल देने में भी काम आता है. जानिए एयरप्लेन मोड के ऐसे फायदे जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते.

विज्ञापन

क्या होता है Airplane Mode?

क्या होता है Airplane Mode?3 / 7

एयरप्लेन मोड एक खास सेटिंग है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे डिवाइस में उपलब्ध होती है. इसे ऑन करते ही डिवाइस की सभी वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi और Bluetooth बंद हो जाते हैं. इसे मूल रूप से इसलिए बनाया गया था ताकि उड़ान के दौरान डिवाइस के सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन और नेविगेशन सिस्टम में बाधा न डालें. ये भी पढ़ें- तकिए के नीचे फोन रखकर सोना चाहिए या नहीं, क्या नीचे रखने से फट सकता है फोन? जान लें सच

बैटरी बचाने में करता है मदद

बैटरी बचाने में करता है मदद4 / 7

जब किसी जगह नेटवर्क कमजोर होता है, तब फोन लगातार बेहतर सिग्नल खोजने की कोशिश करता रहता है. इस प्रक्रिया में बैटरी तेजी से खर्च होती है. ऐसे समय में Airplane Mode ऑन करने से फोन सिग्नल सर्च करना बंद कर देता है, जिससे बैटरी की खपत कम हो सकती है और फोन ज्यादा देर तक चल सकता है.

विज्ञापन

फोन जल्दी चार्ज करने का आसान तरीका

फोन जल्दी चार्ज करने का आसान तरीका5 / 7

कई लोग चार्जिंग के दौरान भी मोबाइल डेटा, Wi-Fi और लोकेशन जैसी सेवाएं चालू रखते हैं. इससे बैटरी चार्ज होने की गति प्रभावित हो सकती है. अगर आप फोन को तेजी से चार्ज करना चाहते हैं, तो चार्जिंग के समय Airplane Mode ऑन कर सकते हैं. माना जाता है कि इससे चार्जिंग स्पीड सामान्य स्थिति की तुलना में लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें- Jio का धमाकेदार ऑफर! इस इकलौते प्लान में मिल रहा 56 दिन तक अनलिमिटेड 5G और कई फ्री बेनिफिट्स

बच्चों को फोन देने से पहले करें ऑन

बच्चों को फोन देने से पहले करें ऑन6 / 7

जब बच्चे मोबाइल पर गेम खेलते हैं या वीडियो देखते हैं, तब गलती से किसी को कॉल लगने या फोन की सेटिंग बदलने का डर बना रहता है. ऐसे में Airplane Mode ऑन करके फोन देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे मोबाइल नेटवर्क और डेटा बंद हो जाता है, जिससे बच्चे इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और अनजाने में किसी को कॉल भी नहीं कर सकेंगे.

विज्ञापन

छोटे फीचर का बड़ा फायदा

छोटे फीचर का बड़ा फायदा7 / 7

Airplane Mode देखने में भले ही एक साधारण फीचर लगे, लेकिन सही समय पर इसका इस्तेमाल बैटरी बचाने, चार्जिंग तेज करने और फोन को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने में मदद कर सकता है. यही वजह है कि यह फीचर सिर्फ फ्लाइट में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी उपयोगी साबित होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन