Jio का धमाकेदार ऑफर! इस इकलौते प्लान में मिल रहा 56 दिन तक अनलिमिटेड 5G और कई फ्री बेनिफिट्स
अगर आप 5G डेटा का भरपूर इस्तेमाल करते हैं और बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो Jio का 629 रुपये वाला प्लान आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 2GB डेटा, फ्री कॉलिंग और कई अतिरिक्त बेनिफिट्स मिलते हैं। जानिए क्यों यह प्लान Airtel और Vi को कड़ी टक्कर दे रहा है.

अगर आप लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड 5G डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Reliance Jio का 629 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें कई अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं.
629 रुपये में मिलती है 56 दिनों की वैलिडिटी
2 / 6Jio के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 629 रुपये है. खास बात यह है कि इसमें पूरे 56 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जाती है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती.
रोज मिलेगा 2GB हाई-स्पीड डेटा
3 / 6इस प्लान के तहत ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का भी लाभ दिया जाता है. 629 रुपये वाले इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रूली अनलिमिटेड 5G डेटा है. 5G नेटवर्क पर डेटा इस्तेमाल करने के लिए कोई अतिरिक्त सीमा या कैपिंग नहीं रखी गई है. ये भी पढ़ें- WiFi और Mobile Data में कौन ज्यादा बैटरी खर्च करता है, जानकर रह जाएंगे हैरान!
Airtel और Vi से कैसे अलग है यह प्लान?
4 / 6जहां Airtel और Vodafone Idea के 5G प्लान्स में 28 या 30 दिनों के दौरान 300GB FUP लिमिट लागू होती है, वहीं Jio अपने ग्राहकों को बिना किसी ऐसी सीमा के 5G डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा देता है. ये भी पढ़ें- Google पर भूलकर भी मत सर्च करना ये चीजें, वरना जाना पड़ सकता है जेल!
56 दिनों की वैधता वाला खास 5G प्लान
5 / 6Jio का यह ऐसा चुनिंदा प्लान माना जा रहा है जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G सपोर्ट ऑफर करता है. लंबी वैधता चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन जाता है.
ये मिलते है बेनिफिट्स
6 / 6इस प्लान के साथ बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स का बंडल नहीं दिया गया है, लेकिन ग्राहकों को JioTV, JioAICloud की 50GB स्टोरेज और 3 महीने का Jio Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है. Jio इस प्लान के साथ 35,100 रुपये कीमत वाले Google Gemini Pro प्लान को 18 महीनों तक उपलब्ध करा रहा है. हालांकि इसके लिए यूजर को 349 रुपये या उससे अधिक वाले Jio प्लान से रिचार्ज जारी रखना होगा.



















