AC चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सरकार ने तय किया नया तापमान, बिजली बचाने जारी किए नए आदेश
दिल्ली में रिकॉर्ड बिजली खपत के बीच सरकार अब सख्त मोड में आ गई है. सरकारी दफ्तरों में एसी के तापमान से लेकर लाइट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल तक नए नियम लागू किए गए हैं.

गर्मी बढ़ने के साथ दिल्ली में बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है. पिछले करीब एक हफ्ते से राजधानी में अधिकतम बिजली खपत 8 हजार मेगावाट से ऊपर बनी हुई है. आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 9 हजार मेगावाट के पार भी जा सकता है. इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी विभागों को बिजली बचाने और ऊर्जा के सही इस्तेमाल को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.
सरकारी दफ्तरों में जरूरत होने पर ही जलेंगी लाइटें
2 / 9सरकार के नए आदेश में कहा गया है कि सरकारी भवनों के कमरों, गलियारों, ऑफिस परिसर और सार्वजनिक जगहों पर केवल जरूरत पड़ने पर ही लाइट जलाई जाए. बेवजह बिजली खर्च रोकने के लिए विभागों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
बिजली बचाने के लिए लगाए जाएंगे मास्टर स्विच
3 / 9नई गाइडलाइन के तहत सरकारी कार्यालयों में मास्टर स्विच लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसका मकसद यह है कि आवश्यकता न होने पर एक साथ लाइट और दूसरे बिजली उपकरण बंद किए जा सकें, जिससे बिजली की खपत कम हो सके.
एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री रखने का आदेश
4 / 9सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाए. माना जाता है कि इस तापमान पर बिजली की बचत भी होती है और लोगों को आरामदायक माहौल भी मिलता है. ये भी पढ़ें- 43°C रोज चल रहा AC, जानें 1 टन और 1.5 टन AC दिनभर चलाने पर कितने यूनिट बिजली खाता है?
ऑफिस समय खत्म होते ही बंद होंगे ये उपकरण
5 / 9आदेश में साफ कहा गया है कि कार्यालय समय खत्म होने के बाद एसी, कूलर, पंखे, कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रखना अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य अनावश्यक बिजली खर्च को रोकना है.
ईंधन बचाने के लिए भी सरकार ने उठाए कदम
6 / 9वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सरकार ने ईंधन बचत को लेकर भी कई फैसले लिए हैं. इसमें विभागों के ऊर्जा खर्च में कटौती और बिजली बचत पर खास जोर दिया गया है. ये भी पढ़ें-
सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की तैयारी
7 / 9ऊर्जा की बचत के लिए सरकार ने कई विभागों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. इससे दफ्तरों में बिजली खर्च कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.
सरकारी कर्मचारियों को मेट्रो से सफर करने की सलाह
8 / 9मंत्रियों से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों तक को सरकारी गाड़ियों की जगह मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. इससे ईंधन की बचत के साथ ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है.
बिजली बचत को लेकर जीएडी ने अलग से जारी किया आदेश
9 / 9दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बिजली बचत को लेकर अलग से विस्तृत आदेश जारी किया है. इसमें सभी विभागों को ऊर्जा कुशल तरीकों को अपनाने और बिजली के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं. (Image Credit- AI)



















