AC फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? जान लेंगे तो नहीं होगा बड़ा खर्चा

अगर आपका AC पहले जैसी ठंडी हवा नहीं दे रहा या बिजली बिल अचानक बढ़ गया है, तो इसकी वजह सिर्फ गंदा फिल्टर हो सकता है. समय पर सफाई न करने से AC ब्लास्ट तक का खतरा बढ़ सकता है.

AC Filter
1 / 7

 

गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर लगातार चलने लगते हैं. लेकिन कई लोग AC के एक अहम पार्ट यानी फिल्टर की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. यही छोटी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन सकती है. स्प्लिट AC में लगा फिल्टर धूल और गंदगी को रोकने का काम करता है. अगर यह गंदा हो जाए तो हवा का प्रवाह प्रभावित होने लगता है, जिससे AC की परफॉर्मेंस पर सीधा असर पड़ता है.

विज्ञापन

फिल्टर गंदा होने पर कम हो जाती है कूलिंग

फिल्टर गंदा होने पर कम हो जाती है कूलिंग2 / 7

 अगर AC का फिल्टर लंबे समय तक साफ न किया जाए, तो कूलिंग कमजोर होने लगती है. ऐसी स्थिति में 20 डिग्री पर सेट करने के बाद भी कमरा सही से ठंडा महसूस नहीं होता और गर्मी से राहत नहीं मिलती.

विज्ञापन

बिजली का बिल तेजी से बढ़ सकता है

बिजली का बिल तेजी से बढ़ सकता है3 / 7

गंदे फिल्टर की वजह से AC के कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और हर महीने का बिजली बिल भी ज्यादा आने लगता है.

फिल्टर की लापरवाही बन सकती है खतरा

फिल्टर की लापरवाही बन सकती है खतरा4 / 7

गर्मी के मौसम में कई बार AC ब्लास्ट की घटनाएं भी सामने आती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक फिल्टर साफ न होने पर एयर फ्लो रुकता है और कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है. इससे ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है. ये भी पढे़ं- 4 रुपये प्रति घंटे में चलेगा ये AC! छोटे कमरे को मिनटों में करेगा चिल, आ गया भारत का सबसे सस्ता AC

विज्ञापन

कितने दिन में साफ करना चाहिए AC फिल्टर?

कितने दिन में साफ करना चाहिए AC फिल्टर?5 / 7

फिल्टर की सफाई पूरी तरह इस बात पर निर्भर करती है कि आप AC कितना इस्तेमाल करते हैं. अगर AC रोज 5 से 7 घंटे चलता है, तो 6 से 8 सप्ताह में फिल्टर साफ करना चाहिए.

ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को रखनी होगी ज्यादा सावधानी

ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को रखनी होगी ज्यादा सावधानी6 / 7

अगर AC हर दिन 10 से 12 घंटे तक चलता है, तो फिल्टर की सफाई 3 से 4 सप्ताह में कर लेनी चाहिए. लगातार इस्तेमाल में फिल्टर जल्दी गंदा होने लगता है. जिन घरों में धूल-मिट्टी ज्यादा आती है, वहां AC का फिल्टर सामान्य से जल्दी गंदा हो सकता है. ऐसी स्थिति में समय से पहले फिल्टर साफ करना बेहतर माना जाता है. ये भी पढ़ें- क्या पूरी रात AC ऑन रखना सुरक्षित है, या ये रातभर चलाने से जल्दी खराब हो जाता है?

विज्ञापन

 छोटी सी सफाई बढ़ा सकती है AC की लाइफ

 छोटी सी सफाई बढ़ा सकती है AC की लाइफ7 / 7

समय-समय पर फिल्टर साफ करने से AC की कूलिंग बेहतर रहती है, बिजली की बचत होती है और मशीन पर दबाव भी कम पड़ता है. इससे AC लंबे समय तक सही तरीके से काम करता है. (Image Credit-Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन