क्या पूरी रात AC ऑन रखना सुरक्षित है, या ये रातभर चलाने से जल्दी खराब हो जाता है?

क्या सच में रातभर AC चलाने से वह जल्दी खराब हो जाता है? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और AC को किस तापमान पर चलाने से बिजली बिल भी कम आता है.

AC.jpg_97c176
1 / 7

 

गर्मी बढ़ने के साथ अब ज्यादातर घरों में कूलर की जगह एयर कंडीशनर ने ले ली है. दिन हो या रात, लोग लगातार AC का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या पूरी रात AC चलाने से वह जल्दी खराब हो सकता है? दरअसल, यह पूरी तरह सही नहीं है. आधुनिक एयर कंडीशनर को लंबे समय तक लगातार चलने के हिसाब से ही डिजाइन किया जाता है.

विज्ञापन

रात में AC चलाने से क्यों नहीं पड़ता ज्यादा दबाव?

रात में AC चलाने से क्यों नहीं पड़ता ज्यादा दबाव?2 / 7

विशेषज्ञों के मुताबिक रात के समय तापमान दिन के मुकाबले कम होता है और धूप भी नहीं रहती. ऐसे में AC के कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है. यही वजह है कि रात में लगातार AC चलाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है और इससे मशीन को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता.

विज्ञापन

कब बढ़ सकता है AC खराब होने का खतरा?

कब बढ़ सकता है AC खराब होने का खतरा?3 / 7

अगर AC की समय-समय पर सर्विस न कराई जाए तो परेशानी शुरू हो सकती है. लंबे समय तक सफाई न होने पर फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लगता है और कंप्रेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. लगातार दबाव बढ़ने से AC जल्दी खराब हो सकता है.

सर्विसिंग क्यों है सबसे जरूरी?

सर्विसिंग क्यों है सबसे जरूरी?4 / 7

AC को सही हालत में रखने के लिए नियमित सर्विस बेहद जरूरी है. समय पर सर्विस होने से फिल्टर साफ रहते हैं और कूलिंग बेहतर मिलती है. अगर बिना सर्विस के लगातार AC चलाया जाए तो मशीन की परफॉर्मेंस कमजोर होने लगती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

बिजली बिल बढ़ने की बड़ी वजह

बिजली बिल बढ़ने की बड़ी वजह5 / 7

कई लोग AC को बेहद कम तापमान यानी 16 डिग्री पर चलाते हैं. इससे कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका असर सीधे बिजली बिल पर दिखाई देता है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ जाता है.

AC के लिए सही तापमान कितना है?

AC के लिए सही तापमान कितना है?6 / 7

विशेषज्ञों के अनुसार AC चलाने के लिए 24 डिग्री तापमान सबसे बेहतर माना जाता है. इस सेटिंग पर कमरा आरामदायक भी रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है. साथ ही AC के कंप्रेसर पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता.

विज्ञापन

लगातार चलाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

लगातार चलाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

अगर आप रातभर AC चलाते हैं तो यह जरूर जांच लें कि मशीन की सर्विस समय पर हुई हो. फिल्टर साफ हों और एयरफ्लो सही तरीके से काम कर रहा हो. इसके अलावा बिजली के कनेक्शन और वायरिंग भी सुरक्षित होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न हो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन