CM रेखा गुप्ता की कुर्सी क्यों हो रही वायरल? कीमत-फीचर्स को लेकर किया जा रहा दावा कर देगा हैरान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक कुर्सी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. मुख्यमंत्री के एक सार्वजनिक पोस्ट में दिखाई दी यह चेयर दिखने में भले ही साधारण रिक्लाइनर लगे, लेकिन वायरल दावों में इसे लग्जरी फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस बताया जा रहा है. कुर्सी की कीमत, डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की एक कुर्सी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. मुख्यमंत्री के एक सार्वजनिक पोस्ट में दिखाई दी यह चेयर दिखने में भले ही साधारण रिक्लाइनर लगे, लेकिन वायरल दावों में इसे लग्जरी फीचर्स और आधुनिक तकनीक से लैस बताया जा रहा है. कुर्सी की कीमत, डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं.
CM रेखा की कुर्सी वायरल
2 / 7दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुर्सी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो को लेकर अलग-अलग यूजर्स तरह-तरह के दावे कर रहे हैं. कुर्सी की बनावट को देखकर लोग इसे एक सामान्य रिक्लाइनर से जोड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Model Corridors: दिल्ली की 5 सबसे बिजी सड़कों की बदलेगी सूरत! जाम और प्रदूषण से मुक्ति के लिए ‘मॉडल कॉरिडोर’ प्रोजेक्ट को मंजूरी; जानिए पूरा प्लान
कुर्सी को लेकर किया जा रहा दावा
3 / 7वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह कोई साधारण कुर्सी नहीं, बल्कि हाई-टेक लग्जरी रिक्लाइनर है. इसमें मल्टी-प्वाइंट मसाज सिस्टम और इलेक्ट्रिक फीचर्स होने की बात कही जा रही है. हालांकि, इन दावों की पुष्टि न्यूज24 हिंदी नहीं करता है.
फीचर्स को लेकर किए जा रहे दावे
4 / 7कुर्सी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके ऑटोमेटिक फुटरेस्ट फीचर की हो रही है. बताया जा रहा है कि यह फीचर बैठने वाले को पैरों के बेहतर आराम का अनुभव देता है. इसी वजह से इसे सामान्य दफ्तर की कुर्सी से अलग बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें:
डीप जीरो ग्रेविटी
5 / 7सोशल मीडिया पर इसे डीप जीरो ग्रेविटी रिक्लाइनिंग चेयर भी कहा जा रहा है. दावा है कि यह बॉडी पोजिशन को संतुलित रखकर लंबे समय तक बैठने में आराम देती है. वायरल तस्वीर ने इसकी तकनीक को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की रुचि और बढ़ा दी है. लोग गूगल पर कुर्सी के बारे में सर्च कर रहे हैं.
कीमत को लेकर किए जा रहे दावे
6 / 7कुर्सी की कीमत को लेकर भी अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 50 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक बताई जा रही है. लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि वायरल तस्वीर में दिख रही कुर्सी वही मॉडल है या नहीं, जिसे लेकर कीमत की तुलना की जा रही है.
सीएम रेखा की एक्टर राकेश बेदी से मुलाकात
7 / 7एक्टर राकेश बेदी से मुलाकात के बाद एक्स पर फोटो शेयर करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, 'दिल्ली सचिवालय में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी जी से मुलाकात हुई. दिल्ली के एक सम्मानित व्यक्ति राकेश बेदी को सभी पीढ़ियों के लोग आज भी पसंद करते हैं. उनकी हालिया फिल्म 'धुरंधर' में उनकी भूमिका ने युवा दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया है. हमने मनोरंजन और कला के क्षेत्र में दिल्ली के बढ़ते महत्व पर भी चर्चा की.'



















