लैपटॉप के Type-C चार्जर से फोन चार्ज करना चाहिए या नहीं? जानिए पूरा सच

फोन का चार्जर नहीं मिला तो क्या लैपटॉप का Type-C चार्जर इस्तेमाल करना सही है? कई लोग इसे लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे गलत तरीका अपनाया तो फोन को नुकसान भी हो सकता है.

Phone Charging (1)
1 / 7
laptop charger se phone charge karna sahi hai

Advertisment

क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?2 / 7

ज्यादातर मामलों में लैपटॉप का USB-C चार्जर फोन के लिए सुरक्षित होता है. अगर आपके फोन और चार्जर दोनों में टाइप-C पोर्ट है, तो आप आराम से फोन चार्ज कर सकते हैं. इससे फोन को नुकसान नहीं होता.

विज्ञापन

पावर डिलीवरी कैसे करती है काम?

पावर डिलीवरी कैसे करती है काम?3 / 7

USB-C चार्जिंग में एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी होती है, जिसे पावर डिलीवरी (PD) कहा जाता है. इसमें चार्जर और फोन आपस में बात करके तय करते हैं कि कितनी पावर देनी है. यानी जरूरत से ज्यादा बिजली फोन तक नहीं पहुंचती.

क्या ज्यादा वॉट वाला चार्जर नुकसान करता है?

क्या ज्यादा वॉट वाला चार्जर नुकसान करता है?4 / 7

अगर आपका लैपटॉप चार्जर 65W का है और फोन सिर्फ 20W सपोर्ट करता है, तो भी चिंता की बात नहीं है. चार्जर अपने आप पावर कम कर देता है और फोन उतनी ही बिजली लेता है जितनी उसे चाहिए होती है.

विज्ञापन

चार्जिंग स्लो क्यों हो सकती है?

चार्जिंग स्लो क्यों हो सकती है?5 / 7

कई बार लैपटॉप चार्जर से फोन धीरे चार्ज होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक अलग होती है. अगर दोनों मैच नहीं करते, तो फोन नॉर्मल स्पीड से चार्ज होगा.

केबल की क्वालिटी क्यों है जरूरी?

केबल की क्वालिटी क्यों है जरूरी?6 / 7

चार्जिंग केबल भी उतनी ही अहम होती है. अगर आप सस्ती या खराब केबल इस्तेमाल करते हैं, तो चार्जिंग स्लो हो सकती है और फोन हल्का गर्म भी हो सकता है. इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की केबल इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

कब करना चाहिए लैपटॉप चार्जर का इस्तेमाल?

कब करना चाहिए लैपटॉप चार्जर का इस्तेमाल?7 / 7

जब आपके पास फोन का चार्जर न हो, तब लैपटॉप का चार्जर एक अच्छा बैकअप साबित हो सकता है. ट्रैवल या इमरजेंसी में यह काफी काम आता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन