सोते वक्त रुक रही है सांस? Apple Watch करेगी तुरंत अलर्ट, भारत में लॉन्च हुआ फीचर

Apple ने भारत में ऐसा नया हेल्थ फीचर लॉन्च किया है, जो आपकी नींद के दौरान होने वाली खतरनाक सांस की बीमारी का संकेत दे सकता है. जानते हैं कैसे?

Apple Watch
1 / 6

 

अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भारत में नया हेल्थ फोक्स्ड फीचर पेश किया है. यह फीचर यूजर्स को नींद के दौरान होने वाली सांस से जुड़ी समस्या यानी स्लीप एपनिया के संकेत पहचानने में मदद करेगा.

विज्ञापन

Apple Watch में मिलेगा ये फीचर

Apple Watch में मिलेगा ये फीचर2 / 6

कंपनी ने अपनी Apple Watch में Sleep Apnea Notification फीचर जोड़ा है. यह फीचर यूजर्स की नींद के दौरान सांस लेने के पैटर्न को ट्रैक करेगा और किसी गड़बड़ी की जानकारी देगा.

विज्ञापन

इंसानों की जिंदगी में नींद क्यों जरूरी?

इंसानों की जिंदगी में नींद क्यों जरूरी?3 / 6

कंपनी का कहना है कि अच्छी नींद इंसानों की हेल्थ और लाइफस्टाइल दोनों के लिए बेहद जरूरी है. नींद की कमी या खराब नींद का असर शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देता है.

क्या होती है Sleep Apnea बीमारी?

क्या होती है Sleep Apnea बीमारी?4 / 6

Sleep Apnea एक आम लेकिन गंभीर बीमारी मानी जाती है. इसमें सोते समय कुछ सेकंड के लिए सांस रुक जाती है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा लोग इस समस्या से प्रभावित हैं. अगर Sleep Apnea का समय रहते इलाज न कराया जाए, तो यह कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. ये भी पढे़ं- शॉपिग, एडिटिंग, ट्रांसलेशन से लेकर खाना तक ऑर्डर कर देंगे ये चश्मे, Google-Samsung के AI Glasses होंगे काम  

विज्ञापन

Apple Watch कैसे पहचानती है यह समस्या?

Apple Watch कैसे पहचानती है यह समस्या?5 / 6

Apple Watch में एक खास फीचर दिया गया है, जो Breathing Disturbances को ट्रैक करता है. यह फीचर एक्सेलेरोमीटर की मदद से कलाई की हल्की गतिविधियों को पहचानकर सांस लेने के सामान्य पैटर्न में रुकावट का पता लगाता है.

30 दिन तक डेटा का होगा एनालिसिस

30 दिन तक डेटा का होगा एनालिसिस6 / 6

Apple Watch करीब 30 दिनों तक यूजर के डेटा को एनालाइज करेगी. अगर लगातार Sleep Apnea के संकेत मिलते हैं, तो यूजर को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. अगर वॉच लगातार समस्या के संकेत पकड़ती है, तो यूजर को डॉक्टर से संपर्क करने और आगे की जांच कराने की सलाह दी जाएगी. इससे बीमारी का समय रहते पता लगाना आसान हो सकता है. ये भी पढे़ं- AC के साथ पंखा चलाना सही है या गलत? जानिए क्या कहता है साइंस, क्या बढ़ेगा बिजली बिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन