शॉपिग, एडिटिंग, ट्रांसलेशन से लेकर खाना तक ऑर्डर कर देंगे ये चश्मे, Google-Samsung के AI Glasses होंगे काम

Google ने ऐसे AI Smart Glasses दिखाए हैं जो आने वाले समय में स्मार्टफोन की जरूरत कम कर सकते हैं. ये चश्मे आपकी आवाज समझेंगे, लाइव ट्रांसलेशन करेंगे, फोटो-वीडियो एडिट करेंगे और सिर्फ बोलने पर खाना तक ऑर्डर कर देंगे.

AL Glassess
1 / 7

 

Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में ऐसे स्मार्ट चश्मों की झलक दिखाई है, जो आने वाले समय में मोबाइल फोन की जरूरत को काफी कम कर सकते हैं. कंपनी ने इन AI Smart Glasses के लिए Samsung के साथ साझेदारी भी की है. Google का कहना है कि ये चश्मे सिर्फ गैजेट नहीं होंगे, बल्कि यूजर के डिजिटल साथी की तरह काम करेंगे.

विज्ञापन

आवाज सुनेंगे और सामने की चीजें समझेंगे

आवाज सुनेंगे और सामने की चीजें समझेंगे2 / 7

Google के नए AI Glasses में Gemini AI को जोड़ा गया है. ये चश्मे आपकी आवाज समझ सकेंगे और सामने मौजूद चीजों की जानकारी भी पहचान पाएंगे. यूजर सिर्फ बोलकर कई काम कर सकेंगे, जैसे रास्ता पूछना, किसी जगह की जानकारी लेना या सामने लिखी भाषा का तुरंत ट्रांसलेशन देखना. इन चश्मों की मदद से खाना ऑर्डर करने जैसे काम भी आसान हो जाएंगे. कंपनी का दावा है कि AI यूजर के रोजमर्रा के कामों को ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाएगा.

विज्ञापन

Android XR Smart Glasses बने चर्चा का केंद्र

Android XR Smart Glasses बने चर्चा का केंद्र3 / 7

Google के Android XR Smart Glasses की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. कंपनी ने इन्हें फैशन ब्रांड Warby Parker और Gentle Monster के साथ मिलकर तैयार किया है. इन स्मार्ट ग्लासेस में कैमरा और स्पीकर दिए जाएंगे और Gemini AI सीधे इनमें काम करेगा. यानी यूजर बिना फोन निकाले ही कई जरूरी काम सिर्फ चश्मे की मदद से कर पाएंगे.

AI करेगा फोटो और वीडियो एडिटिंग

AI करेगा फोटो और वीडियो एडिटिंग4 / 7

इन स्मार्ट ग्लासेस का कैमरा सिर्फ फोटो लेने तक सीमित नहीं रहेगा. Google ने बताया कि यूजर फोटो क्लिक करने के बाद AI को बोलकर उसमें बदलाव भी कर सकेंगे. जैसे फोटो का बैकग्राउंड बदलना, इफेक्ट जोड़ना या वीडियो को बेहतर बनाना. कंपनी ने नए Pics ऐप की भी जानकारी दी है, जिसमें यूजर फोटो के किसी हिस्से पर टैप करके सिर्फ कमेंट लिखेंगे और AI खुद एडिटिंग कर देगा. ये भी पढ़ें- Google I/O 2026 में AI का धमाका! Gemini 3.5 और स्मार्ट ग्लासेस ने उड़ाए होश, लॉन्च हुए जादुई फीचर्स

विज्ञापन

 Universal Cart फीचर से आसान होगी शॉपिंग

 Universal Cart फीचर से आसान होगी शॉपिंग5 / 7

Google ने Universal Cart फीचर भी पेश किया है. इसकी मदद से यूजर YouTube, Gmail, Search और Gemini के जरिए अलग-अलग वेबसाइट्स से सामान चुनकर एक साथ खरीद सकेंगे. अगर आपने किसी वेबसाइट पर जूते देखे और दूसरी जगह खाना ऑर्डर करना चाहा, तो AI इन सभी चीजों को समझकर खरीदारी का पूरा प्रोसेस आसान बना देगा.

Project Aura में मिलेगी स्क्रीन जैसी डिस्प्ले

Project Aura में मिलेगी स्क्रीन जैसी डिस्प्ले6 / 7

Google ने Project Aura नाम का एडवांस स्मार्ट ग्लास भी दिखाया है, जिसे Xreal के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इसमें आंखों के सामने जानकारी दिखाने वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलेगी. इस स्मार्ट ग्लास में Google Calendar, Notes और Gemini AI का सीधा सपोर्ट रहेगा. यूजर जरूरी जानकारी बिना फोन निकाले अपनी आंखों के सामने देख सकेंगे. ये भी पढ़ें-  ट्रैफिक हो या स्टेडियम, अब नहीं अटकेगा नेट! Airtel ने लॉन्च की खास 5G सर्विस, जानें कीमत

विज्ञापन

लाइव ट्रांसलेशन से खत्म होगी भाषा की परेशानी

लाइव ट्रांसलेशन से खत्म होगी भाषा की परेशानी7 / 7

Google का कहना है कि आने वाले समय में ये स्मार्ट ग्लासेस लाइव ट्रांसलेशन भी करेंगे. यानी सामने वाला अगर किसी दूसरी भाषा में बात करेगा तो उसका अनुवाद तुरंत यूजर के सामने दिखाई देगा. कंपनी इन AI Glasses को भविष्य का स्मार्ट AI साथी बता रही है, जो लोगों के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन