MacBook खरीदने का बेस्ट मौका! ₹50 हजार से कम में मिल रहा MacBook Neo
Apple का नया MacBook Neo अब पहले से कहीं ज्यादा सस्ता मिल रहा है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद इसकी कीमत ₹50 हजार से भी नीचे पहुंच सकती है. दमदार A18 Pro चिप, 16 घंटे की बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह लैपटॉप इन दिनों खूब चर्चा में है.

ऐपल का नया MacBook Neo इन दिनों काफी चर्चा में है. इसे कंपनी का सबसे किफायती MacBook माना जा रहा है. लॉन्च के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूट्यूबर्स ने इसकी परफॉर्मेंस की तारीफ की है. MacBook Neo को हल्के कामों से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए शानदार बताया जा रहा है. पढ़ाई, ऑफिस वर्क, वीडियो स्ट्रीमिंग और बेसिक एडिटिंग जैसे काम इसमें आसानी से किए जा सकते हैं.
अमेजन पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
2 / 10लॉन्च के समय इस लैपटॉप की कीमत ₹69,900 रखी गई थी. लेकिन फिलहाल अमेजन पर इस पर 7% तक का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत करीब ₹65,000 रह जाती है.
बैंक ऑफर से और घटेगी कीमत
3 / 10अगर आप SBI, Axis Bank या ICICI Bank के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके बाद इसकी कीमत लगभग ₹61,000 तक पहुंच जाती है. ये भी पढे़ं- घंटों स्क्रीन देखने से दुखने लगी हैं आंखें? फोन-लैपटॉप की ये सेटिंग तुरंत कर लें ऑन
एक्सचेंज ऑफर में और सस्ता
4 / 10पुराना लैपटॉप एक्सचेंज करने पर अमेजन ₹13,500 तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है. इस ऑफर के बाद MacBook Neo की प्रभावी कीमत करीब ₹47,500 तक पहुंच सकती है.
13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले
5 / 10MacBook Neo में 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोलूशन 2408 x 1506 पिक्सल है, जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है.
A18 Pro चिपसेट की ताकत
6 / 10इस लैपटॉप में ऐपल का A18 Pro चिपसेट दिया गया है. यही प्रोसेसर iPhone 16 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस काफी स्मूद मानी जा रही है. ये भी पढ़ें- सोते वक्त रुक रही है सांस? Apple Watch करेगी तुरंत अलर्ट, भारत में लॉन्च हुआ फीचर
कैमरा और ऑडियो फीचर्स
7 / 10MacBook Neo में 1080p FaceTime HD कैमरा दिया गया है. इसके साथ डुअल माइक्रोफोन, Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्पीकर्स और Spatial Audio फीचर भी मिलता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
8 / 10ऐपल का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 16 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलता है.
macOS Tahoe और AI फीचर्स
9 / 10यह लैपटॉप macOS Tahoe पर काम करता है और Apple Intelligence फीचर्स को भी सपोर्ट करता है. यानी यूजर्स को AI बेस्ड स्मार्ट फीचर्स का भी फायदा मिलेगा.
खरीदना फायदे का सौदा?
10 / 10अगर आप ₹50,000 के आसपास कोई प्रीमियम लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो MacBook Neo एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है. खासतौर पर स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए यह एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस माना जा रहा है.



















