US-Iran War: ईरान ठप कर सकता है इंटरनेट? फोन में अभी डाउनलोड करें ये ऑफलाइन Apps, कॉल-मैसेज में आएंगे काम

क्या सच में इंटरनेट बंद हो सकता है? पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ये सवाल हर किसी के मन में है. भले ही पूरी तरह ब्लैकआउट की संभावना कम हो, लेकिन इंटरनेट स्लो या ठप जैसा अनुभव मिल सकता है. ऐसे में अगर आपके फोन में ये ऑफलाइन ऐप्स नहीं हैं, तो मुश्किल बढ़ सकती है.

APPS.jpg
1 / 9
emergency mobile apps

Advertisment

Bridgefy- बिना इंटरनेट मैसेज भेजें

Bridgefy- बिना इंटरनेट मैसेज भेजें2 / 9

Bridgefy एक ऐसा ऐप है जो ब्लूटूथ की मदद से पास के लोगों को मैसेज भेजने देता है. अगर इंटरनेट नहीं है, तब भी आप अपने आसपास के लोगों से संपर्क में रह सकते हैं.

विज्ञापन

ऑफलाइन मैप्स रखें तैयार

ऑफलाइन मैप्स रखें तैयार3 / 9

Organic Maps जैसे ऐप्स में आप पहले से मैप डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद बिना इंटरनेट के भी आप रास्ता देख सकते हैं और GPS से लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं.

PocketPal AI- बिना इंटरनेट काम करने वाला स्मार्ट ऐप

PocketPal AI- बिना इंटरनेट काम करने वाला स्मार्ट ऐप4 / 9

PocketPal AI एक ऐसा ऐप है जो बिना इंटरनेट के भी AI की तरह काम करता है. इसमें डेटा आपके फोन में ही रहता है, जिससे प्राइवेसी भी बनी रहती है और इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती.

विज्ञापन

Kiwix- बिना इंटरनेट Wikipedia चलाने वाला ऐप

Kiwix- बिना इंटरनेट Wikipedia चलाने वाला ऐप5 / 9

Kiwix एक फ्री और ओपन-सोर्स ऑफलाइन रीडर है, जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट के भी Wikipedia जैसी वेबसाइट्स इस्तेमाल कर सकते हैं. यह खासतौर पर उन जगहों के लिए बेहद उपयोगी है जहां नेटवर्क कमजोर होता है या बिल्कुल नहीं होता. इसमें आप पहले से कंटेंट डाउनलोड करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी पढ़ सकते हैं.

Offline Survival Guide

Offline Survival Guide6 / 9

यह एक बेहद काम का और पूरी तरह फ्री ऐप है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है. इसमें आग जलाने से लेकर मुश्किल हालात में मानसिक तौर पर मजबूत रहने तक की जानकारी दी गई है. यह ऐप US Army के सर्वाइवल मैनुअल पर बेस्ड है, इसलिए इसमें दी गई टिप्स भरोसेमंद और उपयोगी हैं.

विज्ञापन

फोन में रखें जरूरी डेटा और फाइल्स

फोन में रखें जरूरी डेटा और फाइल्स7 / 9

हम अक्सर क्लाउड पर निर्भर रहते हैं, लेकिन ऐसे समय में जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और म्यूजिक फोन में सेव होना चाहिए. ताकि इंटरनेट न होने पर भी आपका काम न रुके.

पहले से करें तैयारी

पहले से करें तैयारी8 / 9

अगर आप इन ऐप्स को पहले से डाउनलोड करके सेटअप कर लेते हैं, तो किसी भी इंटरनेट समस्या के दौरान आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी. थोड़ी सी तैयारी आपको बड़ी दिक्कत से बचा सकती है.

विज्ञापन

क्या सच में बंद हो सकता है इंटरनेट?

क्या सच में बंद हो सकता है इंटरनेट?9 / 9

पूरी दुनिया का इंटरनेट एकदम से बंद होना मुश्किल है, क्योंकि इसका नेटवर्क कई रास्तों से जुड़ा होता है. अगर एक केबल खराब होती है, तो ट्रैफिक दूसरे रास्ते से भेज दिया जाता है. इसलिए पूरी तरह ब्लैकआउट की संभावना काफी कम मानी जा रही है. रेड सी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे इलाके बहुत अहम हैं, जहां से कई जरूरी इंटरनेट केबल गुजरती हैं. अगर यहां एक साथ कई केबल्स को नुकसान होता है, तो भारत समेत कई देशों की इंटरनेट स्पीड पर बड़ा असर पड़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन