Airtel यूजर्स की मौज! एक रीचार्ज में चलेंगी 2 SIM, साथ मिलेंगे इन OTT के प्राइम बेनिफिट्स
Airtel अपने ग्राहकों के लिए ऐसा पोस्टपेड प्लान लेकर आया है, जिसमें एक ही रिचार्ज पर दो सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं. यह प्लान कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट है और फैमिली यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है.

Airtel ने ऐसा पोस्टपेड प्लान पेश किया है जिसमें एक ही रिचार्ज पर 2 सिम कार्ड चलाए जा सकते हैं. सिर्फ ₹699 में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, Amazon Prime, Jio Hotstar और 100GB क्लाउड स्टोरेज जैसे कई बेनिफिट्स मिल रहे हैं. अगर आप फैमिली प्लान ढूंढ रहे हैं तो ये ऑफर आपके काम का हो सकता है.
₹699 वाले प्लान में मिलेंगी 2 सिम
2 / 6Airtel का 699 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान दो सिम कार्ड के साथ आता है. यानी एक ही प्लान में दो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं. इसमें डेटा, कॉलिंग और कई प्रीमियम बेनिफिट्स शामिल किए गए हैं.
अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का फायदा
3 / 6इस प्लान के तहत दोनों सिम कार्ड पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा एक्सेस भी दिया जाता है, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल के दौरान अलग से डेटा की चिंता नहीं करनी पड़ती. ये भी पढ़ें- OTP नहीं आने से अटक गई गैस बुकिंग? फोन की ये सेटिंग बदलते ही तुरंत मिलेगा सिलेंडर OTP
SMS और OTT बेनिफिट्स भी शामिल
4 / 6Airtel के इस पोस्टपेड प्लान में रोजाना 100 SMS का फायदा मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को Amazon Prime का एक साल वाला सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. साथ ही Jio Hotstar Mobile का भी 1 साल का एक्सेस मिलता है.
मिलेगा 100GB क्लाउड स्टोरेज
5 / 6इस प्लान में Google One सर्विस भी शामिल है, जिसके जरिए यूजर्स को 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है. इससे फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सकता है. ये भी पढ़ें- Priority Postpaid: ट्रैफिक हो या स्टेडियम, अब नहीं अटकेगा नेट! Airtel ने लॉन्च की खास 5G सर्विस, जानें कीमत
Adobe Express Premium का भी फायदा
6 / 6Airtel के ₹699 पोस्टपेड प्लान में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से फोटो एडिटिंग, डिजाइन और कंटेंट क्रिएशन जैसे काम कर सकते हैं.