Acer ने लॉन्च किया AI वाला धांसू लैपटॉप, फास्ट चार्जिंग, 32GB RAM और Intel Ultra 7 से मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस

Acer ने भारत में नया Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जिसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, 32GB RAM और AI फीचर्स दिए गए हैं. सिर्फ 1.2Kg वजन वाले इस लैपटॉप में Copilot+ सपोर्ट, 14-इंच WUXGA डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिलती हैं. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल.

Aspire
1 / 6

Advertisment

कितनी है कीमत और कहां से खरीद सकेंगे

कितनी है कीमत और कहां से खरीद सकेंगे2 / 6

Acer Aspire 5 AI की शुरुआती कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है. यह लैपटॉप सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Amazon इंडिया, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales से खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

कैसा है डिस्प्ले और प्रोसेसर?

कैसा है डिस्प्ले और प्रोसेसर?3 / 6

इस लैपटॉप में 14-इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो है. स्क्रीन में Acer ComfyView टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ग्लेयर कम करने और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान विजिबिलिटी बेहतर बनाने में मदद करती है. Acer Aspire 5 AI में Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H-Series प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है. एक वेरिएंट में Intel Core Ultra 5 125H चिप दी गई है, जिसकी बेस क्लॉक स्पीड 3.6GHz और बूस्ट स्पीड 4.5GHz तक जाती है. इसमें Intel इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी मौजूद हैं.

RAM, स्टोरेज और AI फीचर्स

RAM, स्टोरेज और AI फीचर्स4 / 6

Acer का यह लैपटॉप 32GB तक की LPDDR5 RAM और 1TB तक की PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है. यह Windows 11 Home 64-बिट पर चलता है और Copilot+ PC के तौर पर पेश किया गया है. वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें Full-HD वेबकैम दिया गया है, जिसमें फिजिकल प्राइवेसी शटर भी मिलता है. इसके अलावा लैपटॉप में इन-बिल्ट माइक्रोफोन और HD ऑडियो सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं. ये भी पढे़ं- शॉपिग, एडिटिंग, ट्रांसलेशन से लेकर खाना तक ऑर्डर कर देंगे ये चश्मे, Google-Samsung के AI Glasses होंगे काम

विज्ञापन

कनेक्टिविटी और पोर्ट्स

कनेक्टिविटी और पोर्ट्स5 / 6

Acer Aspire 5 AI में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 या उससे ऊपर का सपोर्ट मिलता है. लैपटॉप में दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें एक फुल-फंक्शन पोर्ट और दूसरा चार्जिंग सपोर्ट वाला पोर्ट है. इसके अलावा इसमें तीन USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, HDMI पोर्ट, SD कार्ड रीडर, 3.5mm हेडफोन जैक और Kensington लॉक स्लॉट भी दिया गया है. ये भी पढ़ें- Priority Postpaid: ट्रैफिक हो या स्टेडियम, अब नहीं अटकेगा नेट! Airtel ने लॉन्च की खास 5G सर्विस, जानें कीमत

बैटरी, डिजाइन और वजन

बैटरी, डिजाइन और वजन6 / 6

लैपटॉप में 53.8Wh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो 65W USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 180 डिग्री हिंज, Copilot key के साथ बैकलिट कीबोर्ड और मल्टी-जेस्चर प्रिसिजन टचपैड मिलता है, जो टू-फिंगर स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग जेस्चर्स को सपोर्ट करता है. Acer Aspire 5 AI का वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है और इसका डायमेंशन 312.5 x 218.5 x 17.5mm है. कंपनी इसके साथ एक साल की कैरी-इन वारंटी भी दे रही है. (All Photos-Acer)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन