दिनभर रील्स देखिए, फिर भी खत्म नहीं डेटा! बस ऑन कर दें फोन में ये फीचर

क्या आपका रोज का मोबाइल डेटा कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है? अगर आप भी रील्स, वीडियो और सोशल मीडिया चलाते-चलाते डेटा खत्म होने से परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की है. स्मार्टफोन में मौजूद कुछ सीक्रेट सेटिंग्स को बदलकर आप डेटा की खपत को काफी कम कर सकते हैं.

DATA.jpg
1 / 7
दिनभर रील्स देखिए, फिर भी बचेगा डेटा! जानिए स्मार्टफोन की सीक्रेट ट्रिक.

 

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित नहीं रह गया है. ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग, पढ़ाई, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया जैसे कई काम इसके जरिए किए जाते हैं. ऐसे में इंटरनेट डेटा की जरूरत भी बढ़ गई है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका दैनिक डेटा लिमिट दिन पूरा होने से पहले ही खत्म हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान सेटिंग्स आपकी मदद कर सकती हैं. खास बात यह है कि ये ट्रिक्स Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए काम करती हैं. जानिए कैसे बिना एक्स्ट्रा रिचार्ज कराए दिनभर चला सकते हैं अपना इंटरनेट डेटा.

विज्ञापन

रील्स और वीडियो सबसे ज्यादा खर्च करते हैं डेटा

रील्स और वीडियो सबसे ज्यादा खर्च करते हैं डेटा2 / 7

सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. अक्सर लोग घंटों तक वीडियो देखते रहते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता कि उनका डेटा कब खत्म हो गया. अच्छी बात यह है कि Android और iPhone दोनों में कुछ ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनसे डेटा की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

डेटा सेवर मोड करें ऑन

डेटा सेवर मोड करें ऑन3 / 7

मोबाइल डेटा बचाने का सबसे आसान तरीका Data Saver Mode को सक्रिय करना है. एंड्रॉयड यूजर्स फोन की Settings में जाकर Network & Internet सेक्शन में Data Saver विकल्प को ऑन कर सकते हैं. यह फीचर बैकग्राउंड में होने वाली अनावश्यक डेटा खपत को कम कर देता है. वहीं iPhone यूजर्स Settings में जाकर Cellular या Mobile Data सेक्शन में Low Data Mode को इनेबल कर सकते हैं.

बैकग्राउंड डेटा बंद करना भी है जरूरी

बैकग्राउंड डेटा बंद करना भी है जरूरी4 / 7

कई ऐप्स ऐसे होते हैं जिन्हें हम दिन में एक-दो बार ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे लगातार बैकग्राउंड में डेटा खर्च करते रहते हैं. ऐसे ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा बंद करके डेटा की अच्छी-खासी बचत की जा सकती है. इसके लिए Settings में जाकर Apps सेक्शन खोलें, फिर संबंधित ऐप चुनकर Mobile Data & Wi-Fi विकल्प में बैकग्राउंड डेटा को बंद कर दें. ये भी पढ़ें- ये फीचर बन गए Telegram के ब्लॉक होने की वजह! जानकर WhatsApp यूजर्स भी रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

ऑटो अपडेट फीचर बढ़ा सकता है डेटा बिल

ऑटो अपडेट फीचर बढ़ा सकता है डेटा बिल5 / 7

Google Play Store या App Store कई बार ऐप्स को अपने आप अपडेट करता रहता है. इन अपडेट्स में काफी डेटा खर्च हो सकता है. यदि आप डेटा बचाना चाहते हैं, तो Auto Update Apps फीचर को बंद कर सकते हैं. इसके लिए Play Store में प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करके Network Preferences में जाएं और Auto Update Apps विकल्प को डिसेबल कर दें.

 डिस्प्ले ब्राइटनेस और लोकेशन पर भी रखें नजर

 डिस्प्ले ब्राइटनेस और लोकेशन पर भी रखें नजर6 / 7

कई यूजर्स फोन की ब्राइटनेस जरूरत से ज्यादा रखते हैं. वहीं लोकेशन सर्विस भी अक्सर हर समय ऑन रहती है. हालांकि लोकेशन फीचर मुख्य रूप से बैटरी पर असर डालता है, लेकिन कई ऐप्स इसके जरिए इंटरनेट का भी उपयोग करते रहते हैं. जरूरत न होने पर लोकेशन ऑफ रखना और स्क्रीन ब्राइटनेस कम रखना फायदेमंद साबित हो सकता है. ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, एक प्लान में चला सकते हैं 4 सिम, जबरदस्त हैं बेनिफिट्स

विज्ञापन

इन छोटी सेटिंग्स से दिनभर चलेगा डेटा

इन छोटी सेटिंग्स से दिनभर चलेगा डेटा7 / 7

डेटा सेवर मोड, बैकग्राउंड डेटा कंट्रोल, ऑटो अपडेट बंद करना, लोकेशन ऑफ रखना और रील्स की खपत पर थोड़ा नियंत्रण रखना जैसे छोटे कदम आपके इंटरनेट डेटा को लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकते हैं. इससे बार-बार अतिरिक्त डेटा पैक लेने की जरूरत भी कम पड़ सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन