AC का स्विंग मोड कम कर सकता है भारी बिल, जानें इसे कब चलाया और कब करें बंद
लगभग हर विंडो और स्प्लिट एसी के रिमोट में Swing Mode का विकल्प मिलता है. इसे ऑन करने पर एसी का फ्लैप ऊपर-नीचे या कुछ मॉडलों में दाएं-बाएं घूमने लगता है, जिससे हवा की दिशा बदलती रहती है. लेकिन क्या इसे लगातार चालू रखना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए कब Swing Mode चालू रखना चाहिए और कब इसे बंद कर देना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

Swing Mode कैसे करता है काम?
2 / 7Swing Mode चालू होने पर एसी का फ्लैप लगातार मूव करता है और ठंडी हवा को कमरे के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाता है. इसकी मदद से हवा एक ही दिशा में जाने के बजाय पूरे कमरे में फैलती रहती है.जब फ्लैप लगातार घूमता है, तो ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक पहुंचती है. इससे कूलिंग ज्यादा संतुलित होती है और कमरा अपेक्षाकृत जल्दी ठंडा हो जाता है.
सीधे शरीर पर नहीं पड़ती ठंडी हवा
3 / 7अगर Swing Mode बंद हो, तो ठंडी हवा लगातार एक ही दिशा में जाती रहती है. इससे किसी व्यक्ति पर लगातार ठंडी हवा पड़ सकती है, जिससे मांसपेशियों में अकड़न या शरीर में दर्द जैसी समस्या हो सकती है. Swing Mode हवा को फैलाकर इस परेशानी को कम करने में मदद करता है. बड़े कमरे, हॉल या ज्यादा लोगों की मौजूदगी में हवा का सही तरीके से घूमना जरूरी होता है. Swing Mode ठंडी हवा को पूरे कमरे में फैलाकर बेहतर एयर सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करता है. ये भी पढ़ें- यूजर्स की मौज! Jio का 84 दिन वाला सबसे किफायती प्लान, बार-बार रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा
गर्मी से आते ही तेजी से मिलता है कूलिंग
4 / 7जब आप तेज गर्मी से घर लौटकर एसी चालू करते हैं, तो Swing Mode कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद कर सकता है. इससे एसी की कूलिंग का असर जल्दी महसूस होता है. ये भी पढ़ें- iPhone में दिखने वाले Green और Orange Dot का क्या है मतलब? कई यूजर्स को भी नहीं है जानकारी
लगातार Swing चलाने से बढ़ सकती है बिजली खपत
5 / 7एसी के अंदर फ्लैप को घुमाने के लिए अलग से एक छोटी मोटर लगी होती है. Swing Mode ऑन रहने पर यह मोटर लगातार काम करती रहती है, जिससे थोड़ी अतिरिक्त बिजली की खपत होती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर Swing Mode लगातार लंबे समय तक चालू रखा जाए, तो फ्लैप चलाने वाली मोटर पर अतिरिक्त लोड पड़ सकता है. लंबे समय में इससे मोटर जल्दी खराब होने की आशंका बढ़ सकती है.
कब ऑन करें Swing Mode?
6 / 7जब भी एसी चालू करें, शुरुआती 15 से 20 मिनट के लिए Swing Mode ऑन रखना अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे कमरा जल्दी और समान रूप से ठंडा हो जाता है. जब कमरा पर्याप्त ठंडा हो जाए, तो Swing Mode बंद करके फ्लैप की दिशा अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं. ध्यान रखें कि हवा सीधे चेहरे या शरीर पर न पड़े.
कमरे के आकार के हिसाब से लें फैसला
7 / 7अगर आप बड़े हॉल या बड़े कमरे में बैठे हैं, या घर में कई लोग मौजूद हैं, तो Swing Mode चालू रखना ज्यादा उपयोगी हो सकता है. वहीं छोटे कमरे और कम लोगों की स्थिति में इसे बंद रखना बिजली बचाने और मोटर पर कम दबाव डालने के लिहाज से बेहतर विकल्प माना जा सकता है.
