यूजर्स की मौज! Jio का 84 दिन वाला सबसे किफायती प्लान, बार-बार रिचार्ज से मिलेगा छुटकारा

अगर आप बार बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं, तो जियो का एक प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है. रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर कर रही है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio (1)
1 / 7

Advertisment

51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करते हैं जियो

51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करते हैं जियो2 / 7

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और इसके पास करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं. कंपनी अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग अलग बजट में कई तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती है.

विज्ञापन

₹889 में मिलेगा 84 दिनों का रिचार्ज

₹889 में मिलेगा 84 दिनों का रिचार्ज3 / 7

जो लोग बार बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, उनके लिए जियो का ₹889 वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है, जिससे लगभग तीन महीने तक रिचार्ज की चिंता नहीं रहती. ये भी पढ़ें- Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान! 365 दिन तक नंबर रहेगा एक्टिव, जानें डिटेल्स

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का फायदा4 / 7

इस प्लान में 84 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जाते हैं, जिससे बातचीत और मैसेजिंग दोनों आसान हो जाती हैं. ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स की मौज! रिचार्ज करते ही मिलेगा 20GB फ्री डेटा, साथ में ₹35,100 का प्रीमियम बेनिफिट

विज्ञापन

 126GB डेटा के साथ भरपूर इंटरनेट

 126GB डेटा के साथ भरपूर इंटरनेट5 / 7

डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो जियो इस प्लान में कुल 126GB डेटा देता है. यानी पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलता है.

 डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं

 डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं6 / 7

रोजाना 1.5GB डेटा मिलने से सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास और रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए पर्याप्त डेटा उपलब्ध रहता है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें कॉलिंग के साथ डेटा भी चाहिए.

विज्ञापन

मिलते हैं कई अतिरिक्त फायदे

मिलते हैं कई अतिरिक्त फायदे7 / 7

जियो इस प्लान के साथ कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है. यूजर्स को Google Gemini का ऑफर मिलता है. साथ ही, जियोसावन प्रो और जियोटीवी का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है, जिससे मनोरंजन का अनुभव और बेहतर हो जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन