AC में गैस कम या खत्म हो गई कैसे पता चलता है? ये 5 संकेत तुरंत बता देंगे सच्चाई
अगर आपका AC पहले जैसी कूलिंग नहीं दे रहा और कमरे को ठंडा होने में ज्यादा समय लग रहा है, तो हो सकता है कि उसकी गैस खत्म हो रही हो. कई लोग इस संकेत को समझ नहीं पाते और बार-बार बिजली बिल बढ़ने के बाद भी कारण नहीं जान पाते. यहां जानिए AC में गैस खत्म होने के आसान संकेत और घर बैठे चेक करने के तरीके.

तेज गर्मी में AC हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन कई बार नया या सही चल रहा AC भी अचानक कम ठंडक देने लगता है. ऐसे में लोग मशीन खराब समझ लेते हैं, जबकि असली वजह गैस लीकेज हो सकती है. गैस लीक होने से कूलिंग कम होती है, बिजली बिल बढ़ता है और बार-बार गैस भरवाने का खर्च भी उठाना पड़ता है.
कॉपर पाइप में जंग बनती है बड़ी वजह
2 / 7AC के अंदर मौजूद कॉपर पाइप में जब नमी और धूल जमा होने लगती है, तो धीरे-धीरे जंग लगने लगती है. इससे पाइप में छोटे छेद बन जाते हैं और गैस बाहर निकलने लगती है. यही वजह है कि कई बार नया AC भी जल्दी गैस लीकेज की समस्या देने लगता है.
गलत फिटिंग से भी शुरू हो सकती है लीकेज
3 / 7अगर AC इंस्टॉल करते समय पाइप फिटिंग सही तरीके से न की जाए या जोड़ ढीले छोड़ दिए जाएं, तो गैस रिसाव शुरू हो सकता है. वहीं आउटडोर यूनिट में ज्यादा कंपन होने पर पाइप कमजोर पड़ जाते हैं और लीकेज का खतरा बढ़ जाता है.
आपकी छोटी लापरवाही पड़ सकती है भारी
4 / 7सीजन शुरू होने से पहले AC की सर्विस न करवाने पर धूल और गंदगी पाइप और कॉइल को नुकसान पहुंचाने लगती है. इसके अलावा सस्ते या अनट्रेंड मैकेनिक से काम करवाना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि कई बार घटिया क्वालिटी के पाइप और गैस का इस्तेमाल किया जाता है.
गंदा एयर फिल्टर भी बढ़ाता है खतरा
5 / 7अगर एयर फिल्टर लंबे समय तक साफ न किया जाए, तो इंडोर यूनिट पर बर्फ जमने लगती है. इससे कॉइल पर दबाव बढ़ता है और गैस लीकेज की संभावना भी ज्यादा हो जाती है. इसलिए फिल्टर की सफाई बेहद जरूरी मानी जाती है.
ऐसे पहचानें AC में गैस लीक हो रही है
6 / 7अगर AC चलाने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं हो रहा, तो यह गैस कम होने का संकेत हो सकता है. आउटडोर यूनिट के पास कॉपर पाइप पर बर्फ जमना भी लीकेज की निशानी माना जाता है. वहीं AC से हिस्स-हिस्स जैसी आवाज आए, तो समझ लें कि गैस बाहर निकल रही है. ये भी पढ़ें-
इन आसान तरीकों से बचा सकते हैं AC
7 / 7साल में कम से कम दो बार AC की सर्विस जरूर करवाएं. हमेशा अच्छी क्वालिटी के पाइप और भरोसेमंद तकनीशियन का ही इस्तेमाल करें. सर्दियों में आउटडोर यूनिट को ढककर रखें ताकि धूल और पानी अंदर न जाए. वहीं AC बंद करने से कुछ मिनट पहले कूलिंग मोड बंद करके सिर्फ फैन चलाने से अंदर की नमी सूख जाती है और लीकेज का खतरा कम हो जाता है. (Photos-AI Generated)