मिनटों में बर्फ जैसा ठंडा होगा कमरा, AC में तुरंत ऑन करें ये दो मोड
अगर आपका AC चलने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं कर रहा, तो हो सकता है गलती रिमोट की सेटिंग में हो. AC के इन मोड्स के सही इस्तेमाल से कुछ ही मिनटों में तेज कूलिंग पाई जा सकती है. जानत हैं इनकी डिटेल्स.

मई-जून की तेज गर्मी में AC हर घर की जरूरत बन जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एयर कंडीशनर चलाने के बावजूद कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर AC की कूलिंग को काफी बेहतर किया जा सकता है. सही मोड इस्तेमाल करने पर बड़ा हॉल या बेडरूम भी जल्दी ठंडा हो सकता है.
हर बार AC की खराबी वजह नहीं होती
2 / 6कई बार लोग समझते हैं कि AC गैस कम होने या फिल्टर गंदा होने की वजह से कूलिंग नहीं दे रहा. हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है. अगर आपके AC में कोई तकनीकी खराबी नहीं है और फिर भी ठंडक कम मिल रही है, तो इसका कारण गलत रिमोट सेटिंग भी हो सकती है.
AC रिमोट के हर बटन का होता है अलग काम
3 / 6एयर कंडीशनर के रिमोट में कई तरह के मोड और फीचर्स दिए जाते हैं. हर बटन का अपना अलग इस्तेमाल होता है. अगर गर्मी के मौसम में गलत सेटिंग ऑन रहती है, तो AC की कूलिंग प्रभावित हो सकती है. इसलिए सही मोड का इस्तेमाल करना जरूरी है.
Turbo Mode से बढ़ती है तेज कूलिंग
4 / 6अगर आप चाहते हैं कि AC तुरंत ठंडी हवा देना शुरू करे, तो रिमोट में मौजूद Turbo Mode का इस्तेमाल करें. यह मोड ऑन होते ही AC तेजी से तापमान कम करने लगता है और सामान्य मोड के मुकाबले ज्यादा तेज कूलिंग देता है. बड़े कमरे भी जल्दी ठंडे होने लगते हैं.
Turbo Mode इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान
5 / 6Turbo Mode से कमरा कुछ ही देर में चिल्ड हो सकता है, लेकिन इसमें बिजली की खपत भी ज्यादा होती है. इसलिए जब कमरा अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तब इस मोड को बंद कर देना बेहतर माना जाता है. इससे बिजली बिल कंट्रोल में रहता है.
Swing Mode और Fan भी करते हैं मदद
6 / 6AC ऑन करने के साथ Swing Mode भी जरूर चालू रखें. इससे ठंडी हवा कमरे के हर कोने तक बराबर पहुंचती है. कई लोग AC चलाते समय सीलिंग फैन बंद कर देते हैं, जबकि धीमी स्पीड पर फैन चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती रहती है और कूलिंग बेहतर महसूस होती है.



















