सावधान! अचानक नहीं फटता AC, ब्लास्ट से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, लोग कर देते हैं नजरअंदाज

क्या आप जानते हैं कि एयर कंडीशनर ब्लास्ट होने से पहले कुछ साफ संकेत देता है? अगर समय रहते इन्हें पहचान लिया जाए, तो बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती है. जानिए AC खराब होने के 5 सबसे अहम चेतावनी संकेत.

AC.jpg (1)
1 / 7

सोमवार को नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आग एयर कंडीशनर (AC) यूनिट में हुए धमाके के बाद लगी. गर्मियों में AC हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन लापरवाही इसे खतरनाक भी बना सकती है. अच्छी बात यह है कि AC ब्लास्ट होने से पहले कुछ चेतावनी वाले संकेत जरूर देता है.

विज्ञापन

संकेत 1- AC से आने लगे गर्म हवा

संकेत 1- AC से आने लगे गर्म हवा2 / 7

अगर आपका AC अचानक ठंडी हवा की जगह गर्म हवा देने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह ओवरहीटिंग का संकेत हो सकता है. कई बार गैस लीकेज, अंदर गंदगी जमा होने या फैन में खराबी की वजह से AC जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है, जिससे आग लगने और ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसी स्थिति में AC को तुरंत बंद कर दें.

विज्ञापन

संकेत 2- जलने जैसी बदबू महसूस होना

संकेत 2- जलने जैसी बदबू महसूस होना3 / 7

यदि AC चलाते समय वायर या प्लास्टिक जलने जैसी बदबू आए, तो तुरंत सतर्क हो जाएं. यह वायरिंग में खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अंदरूनी पार्ट के जरूरत से ज्यादा गर्म होने का संकेत हो सकता है. ऐसे में AC को तुरंत बंद करें और उसकी जांच करवाएं.

संकेत 3- धुआं, स्पार्किंग या MCB का बार-बार ट्रिप होना

संकेत 3- धुआं, स्पार्किंग या MCB का बार-बार ट्रिप होना4 / 7

अगर AC से धुआं निकलता दिखाई दे, स्पार्किंग नजर आए या AC ऑन करते ही घर का MCB बार-बार ट्रिप होने लगे, तो यह गंभीर इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में सिर्फ AC ही नहीं, बल्कि घर का मेन स्विच भी तुरंत बंद कर देना चाहिए और किसी विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए. ये भी पढ़ें- बारिश में कितना होना चाहिए फ्रिज का तापमान, किस मोड पर करना चाहिए यूज? ताकि खाना न हो खराब

विज्ञापन

संकेत 4- चलते समय असामान्य आवाज आना

संकेत 4- चलते समय असामान्य आवाज आना5 / 7

AC अगर चलते समय तेज या अजीब तरह की आवाजें करने लगे, तो इसे सामान्य आवाज समझने की गलती न करें. यह अक्सर कंप्रेसर या किसी अन्य अंदरूनी पार्ट में खराबी का संकेत होता है. ऐसी आवाज सुनते ही AC बंद कर दें और तकनीशियन से इसकी जांच करवाएं.

संकेत 5- गैस लीकेज के लक्षण दिखना

संकेत 5- गैस लीकेज के लक्षण दिखना6 / 7

अगर AC की कूलिंग अचानक कम हो जाए, पाइप पर बर्फ जमने लगे या कोई अजीब गंध महसूस हो, तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है. गैस लीकेज की वजह से AC ओवरहीट हो सकता है, जिससे आग लगने और ब्लास्ट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. ये भी पढ़ें- फोन चार्ज करने के बाद भी प्लग में छोड़ देते हैं चार्जर? आपकी ये छोटी गलती कर पड़ सकती है भारी

विज्ञापन

इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें

इन संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें7 / 7

AC में आग या ब्लास्ट की घटनाएं अचानक नहीं होतीं. ज्यादातर मामलों में मशीन पहले ही कुछ संकेत देने लगती है. इसलिए अगर ऊपर बताए गए किसी भी लक्षण को देखें, तो AC का इस्तेमाल तुरंत बंद करें और उसकी जांच करवाएं. थोड़ी-सी सतर्कता आपके घर, परिवार और बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन