बारिश में कितना होना चाहिए फ्रिज का तापमान, किस मोड पर करना चाहिए यूज? ताकि खाना न हो खराब

बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रिज का सही तापमान और मोड क्या होना चाहिए. जानिए मानसून में फ्रिज को किस मोड और कितने तापमान पर चलाना सबसे सही रहता है.

RAIN.jpg_b95492
1 / 7

बारिश के मौसम में ठंडक भले बढ़ जाती है, लेकिन हवा में नमी काफी ज्यादा हो जाती है. इसी वजह से खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं और वे जल्दी खराब हो सकती हैं. ऐसे में फ्रिज का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

मौसम बदलता है, लेकिन फ्रिज सेटिंग नहीं बदलते

मौसम बदलता है, लेकिन फ्रिज सेटिंग नहीं बदलते2 / 7

अक्सर लोग हर मौसम में फ्रिज को एक ही सेटिंग पर चलाते हैं, जबकि यह सही तरीका नहीं है. गलत सेटिंग की वजह से खाने की चीजें या तो जल्दी खराब होने लगती हैं या फिर जरूरत से ज्यादा ठंडी होकर जमने लगती हैं, जिससे उनका स्वाद और क्वालिटी दोनों खराब हो जाते हैं.

विज्ञापन

बारिश में फ्रिज के अंदर भी खराब हो सकता है खाना

बारिश में फ्रिज के अंदर भी खराब हो सकता है खाना3 / 7

अगर फ्रिज का तापमान मौसम के हिसाब से सही नहीं रखा गया, तो अंदर रखी चीजें भी खराब हो सकती हैं. इस मौसम में दूध जल्दी फट सकता है और दूसरी खाने-पीने की चीजों में भी खराबी आने लगती है, जिससे हेल्थ पर असर पड़ सकता है.

 सही तापमान कितना होना चाहिए

 सही तापमान कितना होना चाहिए4 / 7

एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्रिज का आदर्श तापमान 1.7°C से 3.3°C के बीच होना चाहिए. इस रेंज में खाना ताजा भी रहता है और बैक्टीरिया भी नहीं पनपते. अगर गर्मी ज्यादा हो तो फ्रिज को मध्यम स्तर यानी लगभग 4 पर सेट करना बेहतर माना जाता है ताकि कूलिंग सही बनी रहे.

विज्ञापन

फ्रिज को बार-बार खोलने से बचें

फ्रिज को बार-बार खोलने से बचें5 / 7

 बारिश के मौसम में फ्रिज को बार-बार खोलना सही नहीं होता. ऐसा करने से ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और फ्रिज को दोबारा ठंडक बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत भी बढ़ जाती है और मशीन पर दबाव पड़ता है.

बर्फ जमने पर क्या करें

बर्फ जमने पर क्या करें6 / 7

अगर फ्रिज में रखी चीजों पर बर्फ जमने लगे तो समझें कि तापमान जरूरत से ज्यादा कम है. ऐसे में फ्रिज की सेटिंग को थोड़ा बढ़ाना चाहिए, जैसे 4 से घटाकर 3 या 2.5 पर करना, ताकि कूलिंग बैलेंस में रहे और सामान जरूरत से ज्यादा न जमे.

विज्ञापन

बारिश में किस मोड का करें यूज

बारिश में किस मोड का करें यूज7 / 7

इन्वर्टर फ्रिज में आमतौर पर लो कूलिंग, रेनी कूलिंग और हाई कूलिंग जैसे मोड मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 7 लेवल की कूलिंग सेटिंग भी होती है, जिन्हें मौसम और जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. बारिश में हमें फ्रिज मीडियम मोड पर रखना चाहिए. (Images Credit-AI/Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन