AC Blast Warning: ब्लास्ट से पहले AC देता है ये संकेत, इन्हें इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!

गर्मी में AC ब्लास्ट की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन क्या AC अचानक फट जाता है? सच यह है कि एयर कंडीशनर बड़े हादसे से पहले कई चेतावनी संकेत देता है. जानिए वे 5 संकेत जो बताते हैं कि आपका AC खतरे की घंटी बजा रहा है.

AC Blast
1 / 7

Advertisment

ठंडी हवा की जगह गर्म हवा आने लगे तो हो जाएं सतर्क

ठंडी हवा की जगह गर्म हवा आने लगे तो हो जाएं सतर्क2 / 7

अगर एसी लंबे समय तक चलाने के बाद भी कमरे को ठंडा नहीं कर रहा और उसकी जगह गर्म हवा फेंक रहा है, तो यह ओवरहीटिंग या किसी तकनीकी खराबी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में एसी को तुरंत बंद कराकर जांच करवानी चाहिए.

विज्ञापन

जलने जैसी बदबू आना खतरे की घंटी

जलने जैसी बदबू आना खतरे की घंटी3 / 7

एसी चलाते समय अगर प्लास्टिक, रबर या तार जलने जैसी गंध महसूस हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. यह शॉर्ट सर्किट या वायरिंग में खराबी का संकेत हो सकता है, जो आगे चलकर आग या ब्लास्ट की वजह बन सकता है. ये भी पढ़ें- AC का स्विंग मोड कम कर सकता है भारी बिल, जानें इसे कब चलाया और कब करें बंद

अजीब आवाजें भी हो सकती हैं बड़ी समस्या का संकेत

अजीब आवाजें भी हो सकती हैं बड़ी समस्या का संकेत4 / 7

अगर एसी की आउटडोर यूनिट से खड़खड़ाहट, घरघराहट या असामान्य तेज आवाजें आने लगें, तो यह कंप्रेसर या किसी अन्य पार्ट में खराबी की ओर इशारा करता है. ऐसी समस्या को समय रहते ठीक करवाना जरूरी है. ये भी पढ़ें- AC में लगी यह छोटी-सी गंदगी बन सकती है ब्लास्ट की वजह! गर्मियों में भूलकर भी न करें ये गलती

विज्ञापन

ज्यादा पानी का रिसाव भी नहीं है सामान्य

ज्यादा पानी का रिसाव भी नहीं है सामान्य5 / 7

एसी के अंदर या आसपास जरूरत से ज्यादा पानी जमा होना या लगातार रिसाव होना भी खतरे का संकेत हो सकता है. पानी अगर इलेक्ट्रिकल पार्ट्स तक पहुंच जाए तो शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है.

बार-बार MCB ट्रिप होना देता है चेतावनी

बार-बार MCB ट्रिप होना देता है चेतावनी6 / 7

अगर एसी चालू करते ही घर की मेन MCB बार-बार ट्रिप होने लगे, तो यह बिजली के अधिक लोड या इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में एसी का इस्तेमाल जारी रखना जोखिम भरा साबित हो सकता है.

विज्ञापन

ऐसे कम होगा ब्लास्ट का खतरा

ऐसे कम होगा ब्लास्ट का खतरा7 / 7

साल में कम से कम एक बार उसकी सर्विसिंग जरूर करानी चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एसी का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर माना जाता है. इससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और एसी अधिक सुरक्षित तरीके से काम करता है. साथ ही अगर आपका एसी 5-6 साल या उससे ज्यादा पुराना है, तो उसकी वायरिंग और इलेक्ट्रिकल कनेक्शन की जांच जरूर करवाएं. पुरानी या खराब वायरिंग गर्म होकर आग और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है. (All Images-AI Generated)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन