AC में लगी यह छोटी-सी गंदगी बन सकती है ब्लास्ट की वजह! गर्मियों में भूलकर भी न करें ये गलती

भीषण गर्मी में लगातार AC चलाना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा-सा गंदा फिल्टर आपके एयर कंडीशनर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है? जानिए AC फिल्टर को कितने दिन में साफ करना चाहिए और क्यों यह आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है.

ac (1)
1 / 7

 

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच AC राहत देता है, लेकिन इसकी सही देखभाल न करने पर यह परेशानी की वजह भी बन सकता है. कई बार AC में खराबी या आग लगने जैसी घटनाओं के पीछे मेंटेनेंस की कमी जिम्मेदार होती है. अगर आप लगातार AC चला रहे हैं लेकिन उसकी नियमित जांच नहीं कर रहे हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. AC का एक छोटा सा पार्ट भी समय पर साफ न किया जाए, तो पूरी मशीन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन

AC का फिल्टर है सबसे अहम हिस्सा

AC का फिल्टर है सबसे अहम हिस्सा2 / 7

एयर कंडीशनर का फिल्टर धूल और गंदगी को रोकने का काम करता है. इसलिए इसका साफ रहना बेहद जरूरी है. अगर फिल्टर में ज्यादा गंदगी जमा हो जाए, तो AC की कार्यक्षमता पर सीधा असर पड़ता है और कई तरह की समस्याएं शुरू हो सकती हैं.

विज्ञापन

सिर्फ एक बार सफाई करना काफी नहीं

सिर्फ एक बार सफाई करना काफी नहीं3 / 7

कई लोग मानते हैं कि पूरे सीजन में एक बार फिल्टर साफ कर देना पर्याप्त है, लेकिन ऐसा नहीं है. गर्मियों में धूल और गंदगी तेजी से जमा होती है, इसलिए फिल्टर को नियमित अंतराल पर चेक करना और जरूरत पड़ने पर साफ करना जरूरी हो जाता है. ये भी पढ़ें- 99% लोग नहीं जानते! सिर्फ कॉलिंग ही नहीं आपका स्मार्टफोन कर सकता है ये चौंकाने वाले काम

गंदा फिल्टर बढ़ा सकता है बिजली बिल

गंदा फिल्टर बढ़ा सकता है बिजली बिल4 / 7

अगर फिल्टर लंबे समय तक साफ नहीं किया जाता, तो AC को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका असर कूलिंग पर तो पड़ता ही है, साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे बिल ज्यादा आने लगता है.

विज्ञापन

कंप्रेसर पर बढ़ सकता है दबाव

कंप्रेसर पर बढ़ सकता है दबाव5 / 7

फिल्टर में जमा गंदगी एयरफ्लो को बाधित करती है, जिससे AC के कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. लगातार ऐसा होने पर कंप्रेसर का तापमान बढ़ सकता है और गंभीर स्थिति में मशीन को नुकसान पहुंचने का खतरा भी पैदा हो सकता है. ये भी पढ़ें- क्या 24 घंटे चालू रहने पर Wi-Fi Router भी AC की तरह फट सकता है? जानें सच

ज्यादा गंदगी से बढ़ सकता है आग का खतरा

ज्यादा गंदगी से बढ़ सकता है आग का खतरा6 / 7

यदि फिल्टर में लंबे समय तक धूल और गंदगी जमा रहे, तो कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. ऐसी स्थिति में ओवरहीटिंग के कारण AC में खराबी आने के साथ आग लगने जैसी घटनाओं का जोखिम भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

कितने दिन में साफ करना चाहिए फिल्टर?

कितने दिन में साफ करना चाहिए फिल्टर?7 / 7

फिल्टर की सफाई का समय AC के इस्तेमाल पर निर्भर करता है. अगर आप रोजाना लगभग 7 से 8 घंटे AC चलाते हैं, तो 4 से 6 सप्ताह के भीतर फिल्टर जरूर साफ कर लेना चाहिए. अगर AC रोज 10 से 12 घंटे या उससे ज्यादा समय तक चलता है, तो करीब 3 सप्ताह में फिल्टर की जांच कर लेनी चाहिए. गंदगी दिखने पर उसे तुरंत साफ करें. इससे कूलिंग बेहतर मिलेगी, बिजली की बचत होगी और कमरा भी जल्दी ठंडा होगा.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन