28 दिन नहींं ये हैं Jio और Airtel के 30 दिन वाले बेस्ट रिचार्ज प्लान
मोबाइल रिचार्ज में 28 दिन या 30 दिन की बहस तेज हो गई है. सरकार के संकेत के बाद अब टेलीकॉम कंपनियां नए प्लान को प्रमोट करने की तैयारी में हैं. क्या अब यूजर्स को मिलेगा पूरा महीने का फायदा? जानिए जियो और एयरटेल के लेटेस्ट 30 दिन वाले प्लान्स की पूरी डिटेल.

सरकार का रुख
2 / 8केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि सरकार टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले प्लान को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रही है. उन्होंने कहा कि ये प्लान पहले से मौजूद हैं, लेकिन इनकी जानकारी ग्राहकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही है.
एयरटेल का 355 रुपये वाला प्लान
3 / 8एयरटेल का यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें कुल 25GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही यूजर्स को Adobe Express Premium का एक्सेस भी दिया जाता है.
एयरटेल का 589 रुपये वाला प्लान
4 / 8यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. इसमें कुल 50GB डेटा मिलता है और वैधता एक महीने की रहती है. इसके साथ भी अनलिमिटेड कॉलिंग और Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है.
एयरटेल का 161 रुपये डेटा प्लान
5 / 8अगर आपको सिर्फ डेटा चाहिए, तो एयरटेल का यह प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें 30 दिनों की वैधता के साथ 12GB डेटा मिलता है, हालांकि इसमें कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है.
जियो का 319 रुपये वाला प्लान
6 / 8जियो का यह प्लान 30/31 दिन की वैधता के साथ आता है, जिसमें हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है. इसके अलावा यूजर्स को रोज 100 SMS और Google Gemini Pro का लंबी अवधि वाला सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, साथ ही क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी दी जाती है.
जियो का 365 रुपये वाला प्लान
7 / 8इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 25GB डेटा मिलता है. इसके साथ JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज भी शामिल है. साथ ही थोड़ा टॉकटाइम भी दिया जाता है.
जियो का डेटा प्लान
8 / 8जियो के पास एक डेटा-ओनली प्लान भी मौजूद है, जो 30 दिनों की वैधता के साथ आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं और कॉलिंग की जरूरत नहीं रखते.
