कम वॉट के फोन को ज्यादा वॉट के चार्जर से चार्ज करना सही या गलत? ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका सही जवाब
अगर आप भी कभी दूसरे का टाइप-सी चार्जर इस्तेमाल करके फोन चार्ज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्या 60W चार्जर से 18W वाला फोन चार्ज करने पर बैटरी खराब हो सकती है? जानिए आखिर फोन कितना पावर लेता है और क्या सच में ज्यादा वॉट वाला चार्जर नुकसान पहुंचाता है.

घर से ऑफिस, दोस्त या रिश्तेदार के घर जाते समय अक्सर लोग अपना चार्जर साथ नहीं रखते. ऐसे में टाइप-सी चार्जर आसानी से मिल जाता है और लोग उसी से फोन चार्ज कर लेते हैं. लेकिन सवाल यह है कि अगर आपका फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और उपलब्ध चार्जर 60W का है, तो क्या उससे फोन चार्ज करना सुरक्षित रहेगा?
क्या ज्यादा वॉट वाला चार्जर बैटरी को नुकसान पहुंचाता है?
2 / 7कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कम पावर वाले फोन को ज्यादा वॉट के चार्जर से चार्ज करने पर बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. यही वजह है कि लोग दूसरे चार्जर का इस्तेमाल करने से पहले असमंजस में रहते हैं.
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
3 / 7क्रोमा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आधुनिक स्मार्टफोन ऐसे इन-बिल्ट सुरक्षा फीचर्स के साथ आते हैं जो चार्जिंग प्रक्रिया को खुद नियंत्रित करते हैं. इसलिए केवल चार्जर की ज्यादा पावर रेटिंग होने से बैटरी की लाइफ पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता.
फोन खुद तय करता है कितनी पावर लेनी है
4 / 7चार्जर बैटरी में जबरदस्ती बिजली नहीं भेजता. स्मार्टफोन अपनी जरूरत के अनुसार चार्जर से उतनी ही पावर लेता है जितनी उसे चाहिए. इसलिए 18W सपोर्ट वाला फोन 60W चार्जर से भी लगभग 18W के आसपास ही पावर लेगा.
बैटरी लाइफ पर क्या असर होगा?
5 / 7अगर चार्जर और फोन एक-दूसरे के साथ सही तरीके से काम कर रहे हैं, तो 60W चार्जर इस्तेमाल करने से बैटरी की लाइफ कम नहीं होती. ज्यादा वॉट क्षमता का मतलब सिर्फ इतना है कि चार्जर जरूरत पड़ने पर अधिक पावर देने में सक्षम है. ये भी पढ़ें- बारिश में कमरे के AC से आने लगी है बदबू? वजह जानकर आज ही कर देंगे ये काम
सिर्फ वॉट नहीं, वोल्टेज भी है जरूरी
6 / 7हालांकि ज्यादा वॉट वाला चार्जर सुरक्षित हो सकता है, लेकिन यह जरूरी है कि वह आपके स्मार्टफोन के लिए सही वोल्टेज उपलब्ध कराए. ज्यादातर स्मार्टफोन स्टैंडर्ड वोल्टेज पर काम करते हैं, इसलिए अनुकूल वोल्टेज वाला चार्जर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. ये भी पढ़ें- यूजर्स को झटका! Airtel ने बढ़ाई इस 84 दिन वाले पॉपुलर प्लान की कीमत, अब इतना महंगा
दूसरे चार्जर से फोन चार्ज करते समय रखें इन बातों का ध्यान
7 / 7अगर आपका फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और आपके पास 60W चार्जर उपलब्ध है, तो सामान्य परिस्थितियों में उससे फोन चार्ज करना सुरक्षित है. फोन अपनी जरूरत के हिसाब से ही पावर लेता है. बस यह सुनिश्चित करें कि चार्जर अच्छी गुणवत्ता का हो और आपके स्मार्टफोन के लिए सही वोल्टेज सपोर्ट करता हो. (Images Credit-Mangnific)



















