स्मार्टफोन हैक होने से पहले देता है ये चेतावनी, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

साइबर अपराधी अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो चुके हैं और कई बार फोन में वायरस या मालवेयर घुसने का पता भी नहीं चलता. लेकिन हैक होने से पहले स्मार्टफोन कुछ खास संकेत जरूर देता है. जानिए वो 5 रेड फ्लैग्स जो बता सकते हैं कि आपका फोन खतरे में है.

PHONE HACK.jpg
1 / 7

आज के समय में साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कई बार फोन में वायरस या मालवेयर घुस जाता है और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती. हालांकि, ऐसे मामलों में स्मार्टफोन कुछ चेतावनी संकेत जरूर देता है. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो निजी डेटा, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंकिंग जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकता है.

विज्ञापन

बिना जानकारी के कॉल या मैसेज जाना बड़ा संकेत

बिना जानकारी के कॉल या मैसेज जाना बड़ा संकेत2 / 7

अगर आपके फोन से ऐसे कॉल या मैसेज किए जा रहे हैं जिन्हें आपने खुद नहीं भेजा, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई तरह के मालवेयर फोन का इस्तेमाल स्पैम मैसेज भेजने या संदिग्ध कॉल करने के लिए करते हैं. ऐसी स्थिति में कॉल लॉग और सेंट मैसेज सेक्शन की जांच करना जरूरी है.

विज्ञापन

फोन में दिखने लगें अनजान ऐप्स तो हो जाएं सतर्क

फोन में दिखने लगें अनजान ऐप्स तो हो जाएं सतर्क3 / 7

कई बार वायरस या मालवेयर यूजर की अनुमति के बिना फोन में अतिरिक्त ऐप्स इंस्टॉल कर देते हैं. यदि आपके स्मार्टफोन में कोई ऐसा ऐप दिखाई दे, जिसे आपने कभी डाउनलोड नहीं किया, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है. ऐसे ऐप्स की तुरंत जांच करें और जरूरत न होने पर उन्हें हटा दें.

लगातार आने वाले पॉप-अप विज्ञापन भी हो सकते हैं खतरनाक

लगातार आने वाले पॉप-अप विज्ञापन भी हो सकते हैं खतरनाक4 / 7

अगर फोन इस्तेमाल करते समय बार-बार विज्ञापन या पॉप-अप विंडो दिखाई देने लगें, तो यह एडवेयर संक्रमण का संकेत हो सकता है. साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे पॉप-अप्स पर क्लिक करने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें फिशिंग लिंक या हानिकारक फाइलें छिपी हो सकती हैं. ये भी पढ़ें- WhatsApp चलाने के लिए अब देने पड़ेंगे पैसे? जानिए क्या मिलेगा खास जो फ्री वर्जन में नहीं, कितने का है सब्सक्रिप्शन  

विज्ञापन

फोन का ज्यादा गर्म होना और बैटरी जल्दी खत्म होना

फोन का ज्यादा गर्म होना और बैटरी जल्दी खत्म होना5 / 7

गर्मी के मौसम में फोन का थोड़ा गर्म होना सामान्य बात है, लेकिन यदि डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगे या बैटरी तेजी से खत्म होने लगे, तो सावधान हो जाना चाहिए. कई बार बैकग्राउंड में चल रहे वायरस या मालवेयर लगातार सिस्टम संसाधनों का उपयोग करते रहते हैं, जिससे फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है.

वायरस का शक हो तो तुरंत क्या करें?

वायरस का शक हो तो तुरंत क्या करें?6 / 7

अगर आपको ऊपर बताए गए किसी भी संकेत का अनुभव हो रहा है, तो सबसे पहले फोन को फ्लाइट मोड में डाल दें. इससे संदिग्ध गतिविधियां कुछ समय के लिए रुक सकती हैं. इसके बाद फोन को सेफ मोड में बूट करें, जहां थर्ड-पार्टी ऐप्स निष्क्रिय हो जाती हैं और समस्या की पहचान करना आसान हो जाता है. ये भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली कितने महीने में साफ करनी चाहिए? जानिए क्या है सफाई का सही तरीका  

विज्ञापन

फोन को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

फोन को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय7 / 7

स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा भरोसेमंद और वैरिफाइड ऐप्स ही डाउनलोड करें. किसी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें. इसके अलावा Google Play Protect को ऑन रखें और फोन का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करते रहें. नए अपडेट्स में अक्सर ऐसे सुरक्षा सुधार शामिल होते हैं, जो साइबर खतरों से बचाने में मदद करते हैं. (Images Credit-AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन