
1 / 6
Free LPG Cylinder Scheme: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राशन कार्ड धारकों के लिए फ्री सिलेंडर स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत होली पर दिल्ली के करीब 17 लाख राशन कार्ड धारकों को फ्री सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए आज करीब 129 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

2 / 6
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए स्कीम का फायदा मिलेगा। लाभार्थियों के खाते में एक सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर रकम यानी 853 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जिसके नाम पर राशन कार्ड जारी हुआ है, उसके आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में ही पैसे जमा होंगे।

3 / 6
बता दें कि स्कीम के दायरे में LPG के साथ-साथ PNG कनेक्शन वाले पात्र परिवार भी आएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों को त्योहारों पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी देते हुए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट पास किया है।

4 / 6
फ्री सिलेंडर स्कीम का फायदा लेने के लिए वैध राशन कार्ड होना चाहिए। बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और गैस कनेक्शन भी उसी के नाम पर होना चाहिए, जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है।बैंक खाते का KYC अपडेट होना चाहिए। राशन कार्ड में नाम की स्पेलिंग गैस कनेक्शन में नाम से मेल खानी चाहिए।

5 / 6
बता दें कि स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको पहले की तरह अपना सिलेंडर अपनी गैस एजेंसी से बुक करना होगा। सिलेंडर आने पर पहले आपको उसकी पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। गैस कंपनी सरकार को उपभोक्ता का डेटा भेजेगी और पात्र पाए जाने पर 853 रुपये सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।

6 / 6
BJP सरकार का कहना है कि स्कीम का मकसद लोगों पर खाना पकाने के ईंधन के बढ़ते खर्च का बोझ कम करना है, ताकि परिवार सुकून से अपने त्योहार मना सकें। इसलिए सरकार की पहल सीधे आम लोगों की जरूरत से जुड़ी है। यह योजना लाखों लोगों को न सिर्फ आर्थिक राहत देगी, बल्कि लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान भी लाएगी।