
1 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया. उन्होंने वन मैन आर्मी की तरह प्रदर्शन किया. संजू की पारी के बाद पाकिस्तान में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ चुकी है. कई पूर्व दिग्गज भी संजू के फैन हुए हैं.

2 / 6
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने संजू की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा "उनकी बल्लेबाजी में विराट कोहली की झलक दिखती है अलग-अलग गेंदबाजों से रन बनाने का तरीका और उनमें पावर भी है."

3 / 6
इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने संजू पर कहा "संजू ने कभी भी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने की कोशिश नहीं की. वह यह नहीं सोच रहे थे कि 'मेरे लिए 100 रन ही सब कुछ है.'

4 / 6
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी संजू की तारीफ की. उन्होंने संजू की बल्लेबाजी को उत्कृष्ट बताया.

5 / 6
अहमद शहजाद ने कहा "इस मैच में जिस तरह से संजू ने मौके की नजाकत को समझा. अपने नर्व को कंट्रोल किया, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने आगे कहा "संजू सैमसन के साथ ज्यादती हुई. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम से निकाला जाता रहा है."

6 / 6
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने संजू की बल्लेबाजी पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा "संजू सैमसन विराट कोहली की जगह ले रहे हैं. ये दिखाता है कि भारतीय क्रिकेट में कितनी गहराई है. उनका सिस्टम कितना मजबूत है. सैमसन ने कोई स्लॉगिंग नहीं की."