
1 / 6
क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनना और टूटना आम बात है. हालांकि, कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी होते हैं, जिनका टूटना लगभग असंभव सा नजर आता है. इस पोस्ट में टी-20 वर्ल्ड कप में बने ऐसे ही पांच रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं, जिनको तोड़ने के लिए किसी भी खिलाड़ी को करिश्माई प्रदर्शन करके दिखाना होगा.

2 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में श्रीलंका ने केन्या को 172 रनों से रौंद डाला था. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 260 रन लगा डाले थे. इसके जवाब में केन्या की पूरी टीम 88 रन बनाकर ढेर हो गई थी. रनों के लिहाज से टी-20 विश्व कप की यह सबसे बड़ी जीत है और शायद ही यह रिकॉर्ड टूट सके.

3 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली ने 2014 में खेले गए विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 6 पारियों में 106 की औसत से खेलते हुए 319 रन ठोक डाले थे.

4 / 6
साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह ने महज 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. इस इनिंग के दौरान युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 गेंदों पर छह छक्के लगाए थे. युवराज के इस रिकॉर्ड के अब तक कोई करीब भी नहीं पहुंच सका है.

5 / 6
विराट कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. कोहली ने विश्व कप में कुल 15 बार 50 से उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. भले ही किंग कोहली इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड जल्द टूटता हुआ नजर नहीं आता है.

6 / 6
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में वो कारनामा कर डाला था, जिसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फर्ग्यूसन ने अपने स्पेल के सभी 4 ओवर मेडन डाले थे.