
1 / 6
टेस्ट क्रिकेट को बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा माना जाता है.बल्लेबाज में कितना धैर्य और काबिलियत है इसका असल मायनों में पता टेस्ट क्रिकेट में ही लगता है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी बल्लेबाज रहे हैं, जो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पांचों दिन बैटिंग कर चुके हैं. ऐसे ही पांच बैटर्स के नाम आइए आपको बताते हैं.

2 / 6
टेस्ट क्रिकेट में पांचों दिन बैटिंग करने का कारनामा पहली बार भारतीय बल्लेबाज एम एल जयसिम्हा ने करके दिखाया है. उन्होंने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर यह कमाल करके दिखाया था.

3 / 6
इंग्लैंड के बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट भी उन बैटर्स में शुमार हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के पांचों दिन बल्लेबाजी की थी. बॉयकॉट ने यह कारनामा 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में करके दिखाया था.

4 / 6
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज किम ह्यूज ने 1980 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के पाचों दिन बैटिंग की थी. पहले दिन वह 47 रन बनाकर नाबाद रहे थे, तो दूसरी दिन वह 82 रनों पर नॉटआउट रहे थे. तीसरे दिन ह्यूज 117 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं, चौथे दिन वह दूसरी पारी में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, तो पांचवें दिन वह 84 रन बनाकर आउट हुए थे.

5 / 6
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने 1984 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के पाचों दिन बैटिंग की थी. शास्त्री के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड मैच में बार-बार बारिश की खलल के कारण दर्ज हुआ था.

6 / 6
साल 2017 में बारिश से प्रभावित मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में पांचों दिन बैटिंग की थी. पुजारा पहले दिन 8 और दूसरे दिन 47 रन बनाकर नाबाद रहे थे. वहीं, तीसरे दिन वह 52 रन बनाकर आउट हुए थे. चौथे दिन दूसरी पारी में वह 2 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे, तो पांचवें दिन वह 22 रन बनाकर आउट हो गए थे.