
1 / 6
साल 2025 कुछ बल्लेबाजों के लिए बेमिसाल रहा, तो कुछ बैटर पूरे साल ही रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए. पांच बल्लेबाज ऐसे रहे, जिन्होंने 2025 में रनों का अंबार लगाया. अपने प्रदर्शन के दम पर इन्होंने टीम को जीत दिलाने के साथ बल्ले से खूब महफिल लूटी.

2 / 6
पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान आगा साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सलमान ने इस साल 58 पारियों में कुल 1569 रन बनाए.

3 / 6
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट के लिए भी साल 2025 बेमिसाल रहा. उन्होंने इस साल खेले 39 मैचों की 46 पारियों में कुल 1585 रन बनाए. बेनेट के बल्ले से तीन शतक और 8 अर्धशतक निकले.

4 / 6
इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट का बल्ला इस साल भी जमकर बोला. रूट ने 2025 में कुल 33 पारियां खेलीं और उनके बल्ले से 1613 रन निकले. इंग्लिश बल्लेबाज ने इस साल कुल 7 शतक और 5 फिफ्टी जमाई.

5 / 6
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप का बल्ला भी साल 2025 में खूब गरजा. कैरेबियाई बैटर ने 50 इनिंग्स में कुल 1760 रन जड़े. होप ने इस साल 5 शतक और 9 अर्धशतक जमाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रहा.

6 / 6
टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. गिल ने इस साल कुल 35 मैचों की 42 पारियों में 1,764 रन ठोके. शुभमन ने 7 शतक जमाए, तो 3 फिफ्टी भी उनके बल्ले से आई. गिल का सर्वाधिक स्कोर 269 रन रहा, जो उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर बनाया.