
1 / 5
इंटरनेट आज के जमाने में खाना, सोना से भी ज्यादा जरूरी हो गया है। एक बार ब्रेक फॉस्ट न मिले, लंच न मिले चलेगा लेकिन भले ही कुछ मिनट के लिए इंटरनेट बंद हो जाए तो हम बेहाल हो जाएंगे। केवल इंटरनेट ही नहीं, हाई स्पीड इंटरनेट भी आज की जरुरत बन गई है। हाई स्पीड इंटरनेट के लिए लोग न जाने क्या क्या करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हाई स्पीड इंटर सबसे ज्यादा कहां होता है। आइए विस्तार से जानते हैं...

2 / 5
बता दें कि यूनाइटेड अरब अमीरात के पास दुनिया का सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट है। इस देश में औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड 691 MBPS से ज्यादा होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस स्पीड पर यूजर बिना बफरिंग के 4K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। चंद सेकंडों में हाई डेफिनेशन मूवी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा तुरंत क्लाउड एक्सेस का अनुभव कर भी सकते हैं।

3 / 5
इसके अलावा बात जब होम ब्रॉडबैंड की बात आती है तो सिंगापुर का नाम सबसे ऊपर है। सिंगापुर में एवरेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड करीब 410 MBPS है। पूरे देश में 99% फाइबर ऑप्टिक कवरेज को इसका क्रेडिट जाता है। सिंगापुर में स्मार्ट नेशन पहल ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया। इससे स्टेबल और अल्ट्रा फास्ट होम कनेक्टिविटी पक्की हुई।

4 / 5
जापान ने एक शानदार लैब रिकॉर्ड बनाया है। जापानी साइंटिस्ट ने एक्सपेरिमेंटल इंटरनेट स्पीड 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड हासिल की। आसान शब्दों में कहें तो यह स्पीड इतनी पावरफुल है कि कुछ ही सेकंड में पूरी नेटफ्लिक्स लाइब्रेरी डाउनलोड कर सकती है।

5 / 5
मोबाइल इंटरनेट स्पीड की लिस्ट में कतर दूसरे नंबर पर है। कतर में औसत स्पीड लगभग 573 MBPS है। ब्रॉडबैंड परफॉर्मेंस में चिली करीब 357 MBPS के साथ सिंगापुर के बाद आता है। फ्रांस में करीब 349 MBPS की स्पीड मिलती है। भारत की बात करें तो पूरे देश में 5G रोल आउट के बाद काफी सुधार देखा गया है। अब भारत में औसत मोबाइल स्पीड 130 और 136 MBS के बीच है। दुनिया में भारत करीब 26वें और 30वें स्थान पर है।