कमजोर दिल वाले रहें दूर! Youtube पर छाई 7.3 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, अंदर तक झकझोर देगी कहानी

Youtube Thriller Movie: यूट्यूब पर आप फ्री में कई फिल्में देख सकते हैं. ये मूवीज खाली टाइम में देखने के लिए परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें से ही आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसकी कहानी आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगी. वहीं कमजोर दिल वाले लोगों के लिए ये कहानी थोड़ा डार्क है. चलिए फिल्म के कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

welcome home (7)
1 / 8

विज्ञापन

क्या है यूट्यूब की फिल्म का नाम?

क्या है यूट्यूब की फिल्म का नाम?2 / 8

यूट्यूब की इस फिल्म का नाम 'वेलकम होम' है. पुष्कर महाबल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी हॉरर थ्रिलर है, जिसे देखते-देखते आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म की कहानी इतनी डिर्स्टबिंग है कि आप भी स्ट्रेस में आ जाएंगे.

विज्ञापन

6 साल पहले हुई थी रिलीज

6 साल पहले हुई थी रिलीज3 / 8

साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म को 6 साल बाद भी पसंद किया जा रहा है. अगर आप भी थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसे देखकर आप जरा भी बोर नहीं होंगे.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी4 / 8

वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी अनुजा और नेहा के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों महिलाएं हाई स्कूल में टीचर होती हैं और दोनों को जनगणना के लिए जनसंख्या की गिनती करने का काम सौंपा जाता है.

विज्ञापन

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 8

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अनुजा और नेहा जंगलों के बीच एक ऐसे घर में पहुंचती हैं जो काफी खौफनाक होता है. यहां दोनों का वेलकम प्रेरणा नाम की एक लड़की करती है जो गर्भवती होती है. प्रेरणा से बात करते-करते अनुजा और नेहा को कुछ अजीब लगता है.

रूह कंपा देगी घटनाएं

रूह कंपा देगी घटनाएं6 / 8

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि इस घर में बहुत से राज छिपे होते हैं. अनुजा और नेहा घर से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों घर के अंदर ही फंस जाती हैं. इस दौरान उनके साथ बहुत सी ऐसी घटनाएं होती हैं जो रूह कंपा देती हैं.

विज्ञापन

'वेलकम होम' की स्टार कास्ट

'वेलकम होम' की स्टार कास्ट7 / 8

'वेलकम होम' के क्लाइमैक्स को देखने के लिए आपको ये फिल्म यूट्यूब पर देखनी होगी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कश्मीरा ईरानी, स्वरदा थिगले, बोलोरम दास, शशि भूषण और टीना भाटिया लीड रोल में हैं.

फिल्म की IMDb रेटिंग

फिल्म की IMDb रेटिंग8 / 8

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. वहीं वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. अगर आपने एक बार इस फिल्म को देख लिया तो आप इस फिल्म की कहानी के फैन हो जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन