Youtube पर घर बैठे फ्री में देखें ये 7 जबरदस्त फिल्में, वीकेंड बन जाएगा सुपर एंटरटेनिंग!

Youtube Free Movies List: अप्रैल का तीसरा वीकेंड अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ घर रहकर एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप यूट्यूब पर फ्री में फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों को देखने के लिए आपको एक रुपया तक खर्च करने की जरूरत नहीं है. इनमें दीपिका पादुकोण की फिल्म से लेकर अनुष्का शर्मा तक की फिल्म शामिल है. चलिए यूट्यूब पर मौजूद इन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

youtube free movies list
1 / 8

विज्ञापन

कॉकटेल

कॉकटेल2 / 8

दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की 'कॉकटेल' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको दोस्ती, प्यार और इमोशन्स की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की 6.3 आईएमडीबी रेटिंग है.

विज्ञापन

मनमर्जियां

मनमर्जियां3 / 8

विक्की कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन की इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.

अलीगढ़

अलीगढ़4 / 8

साल 2015 में आई मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. अगर आप बॉलीवुड ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है.

विज्ञापन

हैप्पी भाग जाएगी

हैप्पी भाग जाएगी5 / 8

डायना पेंटी, अली फजल और अभय देओल की इस फिल्म को भी आप फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी की भी भरपूर डोज मिलेगी. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो इस फिल्म को 6.5 रेटिंग मिली हुई है.

लाल रंग

लाल रंग6 / 8

रणदीप हुड्डा की 'लाल रंग' का नाम भी यूट्यूब की फ्री फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है. वहीं फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ-साथ अक्षय ओबेरॉय और मीनाक्षी दीक्षित लीड रोल में हैं. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

विज्ञापन

करीब करीब सिंगल

करीब करीब सिंगल7 / 8

इरफान खान की 'करीब करीब सिंगल' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. साल 2017 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी को आप अपनी फैमिली के साथ आराम से घर पर बैठकर ही देख सकते हैं. इस फिल्म में इरफान खान के साथ-साथ पार्वती तिरुवोथु लीड रोल में है. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

एनएच 10

एनएच 108 / 8

अनुष्का शर्मा की क्राइम थ्रिलर 'एनएच 10' को भी आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ-साथ दर्शन कुमार भी लीड रोल में हैं. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन