World Laughter Day 2026 पर मिलेगा हंसी का ओवरडोज! OTT पर देखें टॉप IMDb रेटिंग वाली ये 10 फिल्में
World Laughter Day 2026: आज वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर आप OTT पर बॉलीवुड की टॉप कॉमेडी फिल्मों को फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. इन फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे. लिस्ट में संजय दत्त की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

हेरा फेरी
2 / 11साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
मुन्नाभाई एमबीबीएस
3 / 11संजय दत्त और अरशद वारसी की ये फिल्म भी वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है. 2 घंटे 36 मिनट की इस फिल्म में आप एक पल के लिए भी बोर नहीं होंगे. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
भूल भुलैया
4 / 11अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें आपको हंसी के साथ-साथ हॉरर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
अंदाज अपना-अपना
5 / 11साल 1994 में आई सलमान खान और आमिर खान की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सलमान खान और आमिर खान के साथ-साथ करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी लीड रोल में हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है और ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
धमाल
6 / 11साल 2007 में आई इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अरशद वारसी, संजय दत्त, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और आशिष चौधरी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
हंगामा
7 / 11अक्षय खन्ना की इस फिल्म में भी हंसी कूट-कूटकर भरी हुई है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ-साथ रिमी सेन और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. साथ ही इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ढोल
8 / 11शरमन जोशी, राजपाल यादव, कुणाल खेमू और तुषार कपूर की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है. वहीं इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में अरबाज खान और तनुश्री दत्ता ने भी अहम भूमिका निभाई है.
3 इडियट्स
9 / 11आमिर खान स्टारर इस फिल्म में भी आपको भरपूर कॉमेडी मिलेगी. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है. वहीं इस फिल्म में आमिर खान के साथ शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर लीड रोल में हैं. ये भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
गोलमाल फन अनलिमिटेड
10 / 11अजय देवगन की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी और रिमी सेन लीड रोल में हैं. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
चुप चुप के
11 / 11शाहिद कपूर और करीना कपूर की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव और शक्ति कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. 7.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.