दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जिसने आजतक नहीं दी एक भी हिट फिल्म, फिर भी 66,000 करोड़ की नेटवर्थ, शाहरुख-सलमान हुए पीछे

Richest Actress In The World: अगर आप आलिया भट्ट या प्रियंका चोपड़ा को सबसे अमीर एक्ट्रेस समझ रहे हैं, तो आप गलत हैं. आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जिन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी, फिर भी करोड़ों की नेटवर्थ है. आइए जानते हैं.

jami gertz
1 / 7
jami gertz

Richest Actress In The World: अगर आप आलिया भट्ट या प्रियंका चोपड़ा को सबसे अमीर एक्ट्रेस समझ रहे हैं, तो आप गलत हैं. आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जिन्होंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी, फिर भी करोड़ों की नेटवर्थ है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस

 दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस2 / 7

आज के समय में जब हम अमीर सितारों की बात करते हैं, तो दिमाग में सबसे पहले शाहरुख खान, टॉम क्रूज या सलमान खान जैसे नाम आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस वह नहीं है जिसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती हैं, बल्कि वह है जिसने अपने पूरे करियर में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है.

विज्ञापन

कौन है इतनी रईस एक्ट्रेस?

कौन है इतनी रईस एक्ट्रेस?3 / 7

हम बात कर रहे हैं अमेरिकी एक्ट्रेस जैमी गर्ट्ज़ (Jami Gertz) की. उनकी कुल 8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो भारतीय रुपयों में 66,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बैठती है. यह उनकी नेटवर्थ है.

सिंगल हिट फिल्म नहीं दी

सिंगल हिट फिल्म नहीं दी4 / 7

जैमी ने अपने करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दी, फिर भी आज भी वे इतनी अमीर हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी, जिसमें उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी.

विज्ञापन

जैमी का काम

जैमी का काम5 / 7

जैमी 'लेस दैन जीरो' (Less Than Zero) और 'द लॉस्ट बॉयज' (The Lost Boys) जैसी फिल्मों में काम किया है. टीवी शो 'द नेबर्स' और 'स्टिल स्टैंडिंग' में भी वे नजर आईं हैं. लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उनकी कोई भी फिल्म ऐसी नहीं रही जिसे दुनिया "मेगा ब्लॉकबस्टर" या "सुपरहिट" कह सके. जैमी कभी भी हॉलीवुड की टॉप लीडिंग लेडी नहीं रहीं, फिर भी आज वे सबसे अमीर हैं.

कैसे कमाए पैसे?

कैसे कमाए पैसे?6 / 7

बता दें कि जैमी गर्ट्ज़ ने फिल्मों से नहीं बल्कि बिजनेस और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट से पैसे कमाए हैं. इसके अलावा 1989 में उन्होंने बिजनेसमैन टोनी रेसलर से शादी की. जैमी और उनके पति कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं.

विज्ञापन

संपत्ति का मुख्य जरिया

संपत्ति का मुख्य जरिया7 / 7

इस विशाल संपत्ति का मुख्य जरिया उनके बड़े इंवेस्टमेंट हैं. जैसे कि जैमी और उनके पति टोनी रेसलर (Tony Ressler) Ares Management और Apollo Global Management जैसी बड़ी निवेश कंपनियों से जुड़े हैं. इसके अलावा वह अपने पति के साथ NBA टीम अटलांटा हॉक्स (Atlanta Hawks) की सह-मालकिन हैं और बेसबॉल टीम 'मिल्वौकी ब्रुअर्स' (Milwaukee Brewers) में भी उनकी हिस्सेदारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन