
1 / 7
Who is Tanvi Kolte: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 को उसका विनर मिल चुका है. संडे को शो का ग्रैंड फिनाले थे और इस बार की विनर तन्वी कोल्टे बनी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं तन्वी कोल्टे?
तन्वी कोल्टे

2 / 7
तन्वी कोल्टे की बात करें तो तन्वी कोल्टे मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. अभी तन्वी सिर्फ 28 साल की है और तन्वी का जन्म 7 फरवरी, 1998 को हुआ था. तन्वी महाराष्ट्र के रत्नागिरी की रहने वाली हैं औप उनका पालन-पोषण रत्नागिरी में ही हुआ था. अब तन्वी बिग बॉस मराठी 6 की विनर भी बन गई हैं.
आईटी फील्ड

3 / 7
इसके अलावा अगर तन्वी की बात करें तो वो मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. साथ ही तन्वी आईटी फील्ड से भी ताल्लुक रखती हैं. तन्वी ने पुणे के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसआईटीएस) से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बी.टेक की डिग्री हासिल की है.
स्कूल और कॉलेज

4 / 7
तन्वी की बात करें तो वो स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई स्टेज शो और नाटकों में भाग लेती थीं. तन्वी, मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

5 / 7
तन्वी ने कम उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. तन्वी कई इवेंट्स में हिस्सा लेती थीं. उन्होंने मिस रत्नागिरी 2018 और मिस गोवा 2020 जैसे खिताब भी अपने नाम किए हैं. इसके बाद वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनकर दुनिया के सामने आईं.
बिग बॉस मराठी 6

6 / 7
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा तन्वी, मराठी टीवी सीरियल लक्ष्मी निवास में सिंचना का किरदार निभा चुकी हैं. बिग बॉस मराठी 6 के लिए उन्होंने शो को छोड़ दिया था.
तन्वी कोल्टे

7 / 7
अब तन्वी कोल्टे, बिग बॉस मराठी 6 की विनर बन चुकी है. तन्वी और राकेश बापट के बीच शो की ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन तन्वी इस सीजन की विनर बनी.