कौन हैं Nikita Porwal? जो मिस वर्ल्ड 2026 के मंच पर करेंगी भारत का नाम रोशन, जानें डिटेल्स
Who is Nikita Porwal: मिस वर्ल्ड 2026 ब्यूटी पेजेंट का 75वां संस्करण 9 अगस्त से 5 सितंबर तक वियतनाम में आयोजित किया जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी कई देशों की सुंदरियां इस पेजेंट का हिस्सा बनेंगीं. भारत की ओर से मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल इस ब्यूटी पेजेंट में शामिल होंगी. आइए जानते हैं कि कौन हैं निकिता पोरवाल?

निकिता पोरवाल
2 / 7निकिता पोरवाल की बात करें तो उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था. निकिता उज्जैन की रहने वाली हैं और उनकी स्कूली एजुकेशन उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है. महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है. अब निकिता, मिस वर्ल्ड 2026 ब्यूटी पेजेंट में भारत की ओर से शामिल होंगी.
टीवी एंकर
3 / 7निकिता की बात करें तो मिस इंडिया बनने से पहले निकिता पोरवाल ग्लैमर की दुनिया में कदम रख चुकी थीं. जी हां, 18 साल की उम्र में एक टीवी एंकर के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया था.
फिल्मों में काम
4 / 7इतना ही नहीं बल्कि निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं और उनकी ये चाहत संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक साथ काम करने की है.
मिस वर्ल्ड 2026
5 / 7निकिता की बात करें तो मिस वर्ल्ड 2026 में निकिता भारत को रिप्रजेंट करेंगी. इस ब्यूटी पेजेंट में 130 देशों की ब्यूटी क्वीन शामिल होंगी.
मिस इंडिया वर्ल्ड 2024
6 / 7मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल इस ब्यूटी पेजेंट में भारत की तरफ से शामिल होंगी. इस पेजेंट में 130 देशों की ब्यूटी क्वीन से निकिता का कड़ा मुकाबला होने वाला है.
भारतीय ब्यूटी क्वीन
7 / 7बता दें कि इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन को पहले रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) जीत चुकी हैं.