कौन हैं Lakhan Arjun Rawat और Neetu Bisht? जिन्होंने कुक पर लगाया थूककर खाना बनाने का आरोप
Who is Lakhan Arjun Rawat Neetu Bisht: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. मशहूर यूट्यूबर लखन अर्जुन रावत और उनकी पत्नी नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में खुलासा किया है कि उनके घर का कुक बीते 5 महीने से गंदी हरकत कर रहा था, जिससे उनके परिवार की सेहत पर बुरा असर पड़ा है.

नीतू बिष्ट का खुलासा
2 / 7नीतू बिष्ट ने खुलासा किया है कि उनका कुक खाना बनाते समय उसी सिंक में थूकता था, जहां बर्तन साफ होते थे. इस दौरान उसके थूक के छींटे खाने और बर्तनों तक पहुंच जाते थे और ये सब काफी समय तक किसी को पता ही नहीं चला और परिवार अनजाने में वही खाना खाता रहा.
किचन में लगवाया सीसीटीवी
3 / 7पहले परिवार को सिर्फ शक था, लेकिन जब किचन में सीसीटीवी लगवाया गया, तो सच सबके सामने आ गया. इस घटना का सबसे ज्यादा असर नीतू की सेहत पर पड़ रहा था और वो इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो पा रही थी.
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
4 / 7जैसे ही ये घटना सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया. सभी इसको लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
कौन हैं लखन और नीतू
5 / 7लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट भारत के पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, व्लॉगर्स और यूट्यूबर हैं, जो अपनी जोड़ी #LakhNeet के नाम से मशहूर हैं. कपल इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने डेली व्लॉग्स और लाइफस्टाइल वीडियोज़ के लिए जाने जाते हैं.
लखन और नीतू
6 / 7बता दें कि लखन और नीतू ने टिकटॉक से शुरुआत की थी और अब वे यूट्यूब/इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स के साथ एक्टिव हैं. नीतू बिष्ट का जन्म उत्तराखंड में हुआ था और वे एक म्यूजिक वीडियो मॉडल और अभिनेत्री भी हैं. वहीं, लखन अर्जुन रावत एक मॉडल और क्रिकेटर के रूप में भी जाने जाते हैं.
इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
7 / 7लखन की बात करें तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं, अगर नीतू की बात करें तो उनके इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.