कौन हैं अंजलि कुलथे? जिन्होंने 26/11 आतंकी हमले में आतंकियों को चटाई थी धूल, अब कंगना रनौत निभाएंगी इस जांबाज नर्स का रोल

Who is Anjali Kulthe: कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. इस फिल्म ने 26/11 आतंकी हमले में आतंकियों को धूल चटाने वाली इस जाबांज नर्स की कहानी दिखाई गई है, जिसने कई मासूमों की जान बचाई.

Anjali Kulthe in Bharat Bhagya Vidhata
1 / 9
Anjali Kulthe in Bharat Bhagya Vidhata

Who is Anjali Kulthe: कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. इस फिल्म ने 26/11 आतंकी हमले में आतंकियों को धूल चटाने वाली इस जाबांज नर्स की कहानी दिखाई गई है, जिसने कई मासूमों की जान बचाई.  

विज्ञापन

कंगना रनौत की फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म 2 / 9

कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता', 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें कंगना का रोल 26/11 आतंकी हमले में आतंकियों को धूल चटाने वाली इस जाबांज नर्स को लेकर इंस्पायर है.

विज्ञापन

कौन है ये नर्स?

कौन है ये नर्स?3 / 9

इस जाबांज नर्स का नाम अंजलि कुलथे (Anjali Kulthe) है, जो मुंबई के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल (Cama and Albless Hospital) की एक जांबाज सीनियर स्टाफ नर्स हैं. इन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कई मासूमों की जान बचाई थी.

कंगना रनौत निभाएगी अंजलि का रोल

कंगना रनौत निभाएगी अंजलि का रोल4 / 9

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन्हीं रियल-लाइफ हीरो अंजलि कुलथे का मुख्य किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में 26 नवंबर 2008 की उस खौफनाक रात कामा अस्पताल के मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाई गई अदम्य बहादुरी की अनसुनी कहानी को दिखाया गया है.

विज्ञापन

ड्यूटी पर रही जांबाज नर्स

ड्यूटी पर रही जांबाज नर्स5 / 9

रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 नवंबर 2008 की रात अंजलि कुलथे अस्पताल के एंटी-नेटल (प्रसव पूर्व) वार्ड में नाइट ड्यूटी पर थीं. इसी दौरान अजमल कसाब सहित दो खूंखार आतंकवादी सुरक्षा गार्डों की हत्या कर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अस्पताल परिसर में घुस गए.

बहादुरी ने बचाईं कई जानें

बहादुरी ने बचाईं कई जानें6 / 9

भयंकर गोलीबारी देखकर अंजलि ने अस्पताल छोड़ने की बजाय लोगों की मदद करते हुए उनकी जान बचाने का फैसला किया. वार्ड में कम से कम 20 गर्भवती महिलाएं थी, जिसे उन्होंने पैंट्री के अंदर छिपा दिया.

विज्ञापन

बच्चे का जन्म

बच्चे का जन्म7 / 9

उस भीषण हमले के दौरान एक गर्भवती महिला को प्रसव का दर्द हुआ. उनकी सूझबूझ ने मां और बच्चे दोनों को बचा लिया. उस दौरान उस बच्ची का नाम गोली रखा गया.

आंतकी कसाब की पहचान हुई

आंतकी कसाब की पहचान हुई8 / 9

अंजलि कोई साधारण नर्स नहीं थी, बल्कि अपने काम को लेकर जिम्मेदार और निडर महिला थी, जिन्होंने आगे चलकर कसाब को पहचानने में सरकार की मदद भी की.

विज्ञापन

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'

कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'9 / 9

कंगना इसी जाबांज महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसका निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में कंगना रनौत को नर्स की वर्दी में अंजलि कुलथे के इसी असाधारण साहस को जीवंत करते दिखाया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन